'वोट ना दें तो, 2 दिनों तक खाना मत खाना', स्कूल पहुंचे शिवसेना विधायक ने बच्चों से कहा, Video Viral
Shivsena MLA Santosh Bangar: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से विधायक संतोष बांगड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रूलिंग पार्टी विधायक बच्चों से ऐसी अपील करते नजर आ रहे हैं, जिससे बवाल खड़ा हो गया है।
बांगड़ ने स्कूली बच्चों से कहा कि अगर आपके माता-पिता ने मुझे वोट नहीं दिया तो आप दो दिन खाना मत खाना।दरअसल, कलामनुरी सीट से विधायक संतोष बांगड़ हिंगोली जिले में एक जिला परिषद स्कूल का दौरा करने गए थे। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां बच्चों से अजीब अपील कर डाली।

'दो दिन तक खाना मत खाना'
बच्चों से बात करते हुए विधायक संतोष बांगड़ ने मराठी में कहा कि अगर आपके मम्मी-पापा मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो दो दिन तक खाना मत खाना।
विधायक ने 10 साल से कम उम्र के बच्चों से कहा कि अगर माता-पिता पूछते हैं कि खाना क्यों नहीं खा रहे हो, तो जवाब देना कि संतोष बांगड़ को वोट दो, तभी खाना खाएंगे। उन्होंने बच्चों से इस बात को कई बार दोहराने को भी कहा।
चुनाव आयोग के निर्देशों की उड़ाई धज्जियां
शिवसेना विधायक बांगर का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब एक हाल ही में चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी गतिविधियों में बच्चों के इस्तेमाल के खिलाफ दिशा निर्देश जारी किए थे।
एनसीपी ने की कार्रवाई की मांग
वहीं शिवसेना विधायक बांगड़ के बयान के बाद कांग्रेस और शरद पवार की NCP ने उनके खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग की है। बांगड़ के बयान के बाद एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी के नेता क्लाइड कास्त्रो ने चुनाव आयोग से उन पर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बांगड़ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications