40 विधायकों के साथ सूरत से गुवाहाटी पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- बालासाहेब की शिवसेना नहीं छोड़ी है

मुंबई, 22 जून। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी 33 विधायक और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत से रवाना हो चुके हैं। वह यहां से असम के गुवाहाटी जा रहे हैं। इसके साथ ही शिंदे ने कहा कि मैंने बाला साहेब की शिवसेना को नहीं छोड़ा है। दरअसल इस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही थी कि एकनाथ शिंदे बाकी के विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिरा सकते हैं, लेकिन शिंदे ने इससे इनकार किया है। सूरत एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि हम बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्व का पालन कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है और ना ही छोड़ेंगे।

Recommended Video

    Maharashtra Political Crisis: Uddhav Thackeray ने चला 30 साल पुराना दांव | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    shinde

    गौर करने वाली बात है जिस तरह से महाराष्ट्र के विधान परिषद चुनाव में संदिग्ध क्रॉस वोटिंग हुई और भारतीय जनता पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की, उसके बाद इसे महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार को बड़ा झटका माना जा रहा था। एनसीपी और शिवसेना को 2-2 सीटोंपर जीत मिली, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक ही सीट पर जीत दर्ज कर सकी। एमएलसी चुनाव के बाद शिंदे सूरत के ले मेरिडियन होटल पहुंच गए। जहां उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर और रवींद्र पाठक ने एकनाथ शिंदे और पार्टी के विधायकों से मुलाकात की।

    बता दें कि शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने का षड़यंत्र हो रहा है, इसके साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की थी कि शिवसेना के विधायक और एकनाथ शिंदे संपर्क में नहीं हैं। शिवसेना के विधायक सूरत के होटल में हैं और उन्हें वहां से जाने की इजाजत नहीं है। इस पूरे ड्रामे के बीच एकनाथ शिंदे ने अपने ट्विटर बायो से शिव सेना को हटा दिया है। बता दें कि बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना का गठन 19 जून 1966 में किया था। महाराष्ट्र में मराठी लोगों के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने पार्टी का गठन कियाथा। 17 नवंबर 2012 को बाल ठाकरे का निधन हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+