महाराष्ट्र: सीएम एकनाथ शिंदे ने राजेंद्र पाटिल और राजेश पाडवी को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई
महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधायक राजेंद्र पाटिल यद्रवकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हो।
उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि कोल्हापुर जिले के शिरोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र पाटिल यद्रवकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

वहीं, दूसरी तरफ सीएम एकनाथ शिंदे ने नंदुरबार जिले के शहादा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश पाडवी को भी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आपके स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।
कोल्हापुर में बाढ़ को रोकने के लिए विश्व बैंक द्वारा 3200 करोड़ का फंड स्वीकृत
सीएम शिंदे ने कहा कि हर साल की तरह कोल्हापुर में बाढ़ को रोकने के लिए विश्व बैंक द्वारा 3200 करोड़ का फंड स्वीकृत किया गया है और पंचगंगा के प्रदूषण को रोकने के लिए एक डीपीआर तैयार किया गया है। भविष्य में सरकार एमआईडीसी के माध्यम से इस क्षेत्र में कई उद्योगों को लाने की कोशिश कर रही है। इसलिए काम के बल पर महायुति के उम्मीदवार संजय मांडलिक के बहुमत से निर्वाचित होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने अपने बेटे श्रीकांत को दिया टिकट, इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव












Click it and Unblock the Notifications