महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने अपने बेटे श्रीकांत को दिया टिकट, इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
Shiv Sena Candidates: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर ठाणे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कल्याण से अपने बेटे श्रीकांत शिंदे को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं ठाणे से नरेश म्हस्के को टिकट दिया गया है। कल्याण और ठाणे लोकसभा सीटों पर 20 मई 2024 को मतदान होना है।

महाविकास अघाड़ी की तरफ से ठाणे सीट से राजन विचारे को टिकट दिया गया है। ये उद्धव गुट की शिवसेना (UBT) की तरफ से उम्मीदवार हैं। वहीं कल्याण लोकसभा सीट से UBT वैशाली दरेकर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
who is Shrikant Shinde: कौन हैं श्रीकांत शिंदे?
- श्रीकांत शिंदे, महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। श्रीकांत शिवसेना के नेता हैं।
- श्रीकांत शिंदे वर्तमान में महाराष्ट्र के कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।
- श्रीकांत शिंदे डॉ. डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से पढ़े हुए हैं। उनके पास एमबीबीएस और ऑर्थोपेडिक्स में एम.एस. की डिग्री है। वो एक डॉक्टर हैं।
Who is Naresh Mhaske: कौन हैं नरेश म्हस्के?
- नरेश म्हस्के महाराष्ट्र के जाने-माने नेता हैं। नरेश म्हस्के इससे पहले ठाणे नगर निगम के पूर्व मेयर हैं।
- नरेश म्हस्के 2012 में ठाणे नगर निगम में पार्षद चुने गए थे और फिर से दोबार 2017 में जीते थे।
- नरेश म्हस्के ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
- फिलहाल नरेश म्हस्के 'शिंदे की शिवसेना' के प्रवक्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications