शिवसेना सांसद को तीसरी बार ईडी ने भेजा समन, 69 करोड़ के फर्जीवाड़े का है आरोप

मुंबई, 21 नवंबर। प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना सांसद भावना गवली को तीसरी बार समन भेजा है। शिवसेना सांसद से ईडी ने 24 नवंबर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए समन भेजा है। दरअसल भावना गवली के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है इसी सिलसिले में ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए तीसरी बार समन भेजा है। इससे पहले दो बार समन का भावना ने जवाब नहीं दिया और ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं हुई थीं। ईडी के अनुसार गवली और उनके साथियों ने मिलकर एक ट्रस्ट को कंपनी में तब्दील करने की साजिश की थी। उन्होंने फर्जीवाड़ा करके यह किया था, उनका इरादा ट्रस्ट की 69 करोड़ की संपत्ति को अपने नाम करना था।

ed

बता दें कि ईडी ने गावली के खिलाफ केस उनके द्वारा ही दायर की गई एफआईआर के बाद दर्ज किया था। ईडी ने यह केस मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 12 मई 2020 में वासिम में रिसोड पुलिस स्टेशन पर दर्ज एफआईआर के आधार पर दर्ज की किया था। यह एफआईआर गावली ने महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान ट्रस्ट कि खिलाफ अनियमितता के चलते दर्ज कराई गई थी। गावली ट्रस्ट की चेयरपर्सन थीं। एफईआईआर में यह भी आरोप था कि गावली के पर्सनल सेक्रेटरी अशोक गांदुले और अन्य कर्मचारी भी 18.18 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े में शामिल थे। लेकिन इन सभी कर्मचारियों ने ईडी के सामने पूछताछ में कहा था कि एफआईआर फर्जी है।कर्मचारिों का कहना था कि यह एफईआईआर सिर्फ इसलिए दर्ज कराई गई ताकि गावली ट्रस्ट के मैनेजमेंट को अपने हाथ में ले सकें और उनके परिवार का शोषण कर सके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+