महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक घोटाले में ईडी की पहली कार्रवाई, अजित पवार के रिश्तेदार की शुगर मिल सीज
मुंबई, जुलाई 01: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक घोटाले मामले में एक शुगर मिल को सीज किया है। हालांकि चीनी मील के मालिक का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शुगर मिल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के एक रिश्तेदार का बताया जा रहा है। ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार को जारंदेश्वर चीनी मिल को अस्थायी रूप से सीज कर दिया। इस मामले में जांच एजेंसी की तरफ से यह पहली कार्रवाई है।

सूत्रों के मुताबिक चार याचिकाकर्ताओं द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर किए जाने के बाद महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक घोटाला सामने आया था। याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि कई चीनी मिलों ने करोड़ों का कर्ज नहीं चुकाया था, जिसके बाद बैंकों ने मिलों को कुर्क कर उनकी नीलामी कर दी थी। नीलामी प्रक्रिया में मिलों को कई पदाधिकारियों को बेचा गया, जिसमें कुछ शीर्ष राजनेता भी शामिल थे।
बताया जा रहा है कि अजीत पवार बैंकों के निदेशकों में से एक थे और उन्होंने नीलामी में कुछ मिलें खरीदी थीं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने तब एक एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया, जिसकी जांच मुंबई आर्थिक अपराध विंग (ईओडब्ल्यू) द्वारा की जा रही थी। वहीं 5 हजार करोड़ रुपए के घोटाले में मुंबई ईओडब्ल्यू ने अजित पवार सहित 69 लोगों को क्लीन चिट दे दी थी और मुंबई सेशंस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट भी पेश कर दी थी।
पूरा मामला साल 2019 का है, जिसके बाद अब इस घाटोले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के घोटाले में मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट का विरोध किया है। यहीं नहीं ईडी ने मुंबई पुलिस की तरफ से दायर क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी मांगी थी और उसको चुनौती भी दी थी। जब से इस इस पूरे मामले की ईडी की ओर से जांच की जा रही है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications