ड्रग मामले में देवेंद्र फडणवीस बोले, पाटिल की गिरफ्तारी से होगा बड़ी सांठगांठ का पर्दाफाश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि लगभग 300 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ मेफेड्रोन की जब्ती के मामले के आरोपी ललित पाटिल की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही मादक पदार्थ सांठगांठ पर एक 'बड़ा खुलासा' होगा।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, मुझे मामले की जानकारी दी गई है और मैं सारी बातें नहीं बता सकता हूं, लेकिन एक बात कह सकता हूं। एक बड़ी सांठगांठ का पर्दाफाश होगा और जो लोग वर्तमान में राज्य के मामलों में अनाप-शनाप बोल रहे हैं, उनका मुंह पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

Drug kingpin Patil’s arrest will reveal big nexus: Devendra Fadnavis

पुणे की यरवदा जेल के कैदी पाटिल को मुंबई की साकीनाका पुलिस की एक टीम ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा, 'मुंबई पुलिस की एक टीम ने बेंगलुरु और चेन्नई के बीच एक होटल से ललित पाटिल को गिरफ्तार किया गया।'

पाटिल दो अक्टूबर को पुणे के सरकारी ससून जनरल अस्पताल से उस समय भाग गया था, जब उसे एक्स-रे के लिए ले जाया गया था। पाटिल के अस्पताल से भागने के बाद नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

अस्पताल से पाटिल के भागने के बारे में पूछे जाने पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में जांच जारी है। जिन लोगों ने गलती की है, उन सभी को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

फड़णवीस ने कहा, हाल ही में महाराष्ट्र में अधिकारियों की मौजूदगी में एक सम्मेलन के दौरान सभी जांच एजेंसियों को राज्य में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, मुंबई पुलिस ने नासिक में पाटिल द्वारा संचालित फैक्ट्री पर छापा मारा।

पाटिल के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि वह अस्पताल से भागा नहीं था, बल्कि उसे भगाया गया था। इस पर फड़णवीस ने कहा, ''पाटिल जो कह रहे हैं वह महत्वपूर्ण नहीं है। जांच से रैकेट के पीछे के लोगों का पता चल जाएगा। मामले में जनरल हॉस्पिटल की कथित भूमिका पर फड़णवीस ने कहा, 'जांच चल रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+