नितेश राणे बोले- आदित्‍य ठाकरे का नार्को टेस्‍ट होना चाहिए, Disha Salian मौत केस की सारी सच्‍चाई सामने आ जाएगी

केंन्‍द्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि Disha Salian मामले की दोबारा खोले जाने सीएम से डिमांड करूंगा। उन्‍होंने कहा आदित्‍य ठाकरे का नार्को टेस्‍ट होना चाहिए।

RANATHAKRE

बॉलीवुड के दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्‍स मैनेजर दिशा सालियान मौत का केस दोबारा ओपेन हो सकता है। केन्‍द्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि दिशा सालियान मामले की दोबारा को दोबारा खोले जाने की मैं महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्री से डिमांड करूंगा।

महाराष्‍ट्र सरकार दिशा सानियान केस को रिओपेन करने का आदेश देती है तो उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्‍ट्र सरकार के पूर्व मंत्री आदित्‍य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती है क्‍योंकि राणे ने कहा कि दिशा सानियाल और सुशांत सिंह राजपूत के मौत के केस के संबंध में आदित्‍य ठाकरे का नार्को टेस्‍ट करवाया जाना चाहिए।

उन्‍होंने कहा सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने सालियान की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की। इस मुद्दे पर सदन को पांच बार स्थगित किया गया। वे स्पष्ट रूप से शिवसेना (यूबीटी) के विधायक और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को निशाना बना रहे थे, जिनका नाम सलियन की मौत से जोड़ा गया है।

राणे ने कहा दिशा सानियान की मौत का मामला अभी भी मुंबई पुलिस के अंतर्गत है और सीबीआई इस केस की जांच नहीं कर रही है। मैं सीएम से इसे दोबारा ओपेन करने की डिमांड करूंगा।

उन्‍होंने कहा मुझे समझ नहीं आता कि सुशांत राजपूत मौत मामले में आदित्य ठाकरे का नाम ही क्यों लिया जा रहा है। राणे ने मीडिया से बात करते हुए राणे ने का दिशा सानियान के पोस्टमॉर्टम की फाइनल रिपोर्ट के पेरे पन्‍ने अभी मिलना बाकी है इसलिए इस केस में आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा अगर नार्को टेस्‍ट करवया जाता है तो श्रद्धा मर्डर केस की तरह दिशा सानियाल की मौत का भी सच सामने आ जाएगा।

वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट ) के नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को भाजपा विधायक नितेश राणे द्वारा दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और मामले के सिलसिले में राज्य के पूर्व मंत्री का नार्को टेस्ट कराने की मांग की।

आदित्य ठाकरे ने कहा 'भ्रष्ट सीएम को बचाने के लिए वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। क्या राजनीति में कोई सीमा नहीं रह गई है? इस तरह की राजनीति हमारे विधान भवन में कभी नहीं हुई। इन लोगों के जवान बेटे-बेटियां भी हैं। क्या वे भी अपने बच्चों के साथ ऐसा ही करेंगे? यह एक तानाशाही है"वह डरे हुए है। 32 साल के एक युवा लड़के ने इस (खोके) सरकार को हिला दिया है।

बता दें पुलिस के अनुसार, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (28) ने 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

हालांकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में घोषणा की कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सलियान की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+