Disha Salian: क्या सच में सामने आई है दिशा सालियान की क्लोजर रिपोर्ट? जानिए वकील नीलेश ओझा ने क्या कहा
Disha Salian Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) का मामला इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। दिशा सालियान मामले में हर रोज कोई ना कोई नई जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिन पहले दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी। वहीं, अब दिशा की क्लोजर रिपोर्ट सामने आई है।
दिशा सालियान केस में इन नए खुलासों के बीच अब वकील नीलेश सी. ओझा का बयान भी सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिशा के वकील नीलेश सी.ओझा ने कहा, 'दिशा सालियान हत्याकांड में कोई क्लोजर रिकॉर्ड नहीं है...2021 में एक क्लोजर रिपोर्ट दी गई थी, उस क्लोजर रिपोर्ट को सरकार ने खारिज किया है।

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: 'कैसे हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत', CBI ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा
दिशा केस की SIT कर रही जांच
उन्होंने कहा कि क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करने के बाद केस रीओपन हुआ है। बताया कि 11 दिसंबर 2023 को दिशा के पिता के बयान दर्ज करने के बाद इस केस को रीओपन किया है और एसआईटी इसकी जांच कर रही है। कहा कि आज पुलिस ने भी अपना बयान दे दिया कि वो क्लोजर रिपोर्ट हमने वापस ले ली है।
आदित्य ठाकरे को CBI ने नहीं दी क्लीन चिट
इतना ही नहीं, वकील नीलेश सी.ओझा ने कहा कि सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। सीबीआई ने एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा है कि हमने दिशा सालियान हत्याकांड में कोई जांच नहीं की है। सीबीआई ने आदित्य ठाकरे को कोई क्लीन चिट भी नहीं दी है।
सुशांत की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने नहींकी स्वीकार
नीलेश सी.ओझा ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया है। जब तक क्लोज रिपोर्ट को कोर्ट स्वीकार नहीं करता, तबतक इस रिपोर्ट की कोई अहमियत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमने आदित्य ठाकरे और अन्य के नाम पर मुख्य दोषियों के रूप में शिकायत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें: कौन थी Disha Salian? सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इन सितारों की भी रहीं मैनेजर, मौत के 5 साल बाद फिर हुई चर्चा
कवरअप करने वालों के नाम भी शामिल
कवर अप करने वाले दोषियों में तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे, परमबीर सिंह के नाम शामिल हैं, जिनमें सीएम पद की शक्ति का दुरुपयोग, चूक या कमीशन का कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे को क्लोजर रिपोर्ट का कोई फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि उस रिपोर्ट को सरकार ने खुद ही खारिज कर दिया है।
दिशा के वकील का वीडियो...
क्या आया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स
दो दिन पहले ही दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि दिशा के साथ किसी भी तरह यौन शोषण नहीं हुआ था। उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इस रिपोर्ट पर नीलेश ओझा का कहना है कि रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सालियान का शव नग्न अवस्था में पाया गया था, जो पहले के दावों का खंडन करता है।
ये भी पढ़ें: दिशा सालियान की मौत पर नया मोड़, पिता ने आदित्य ठाकरे और बॉलीवुड सितारों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
क्लोजर रिपोर्ट में क्या कहा गया था
हाल ही में सामने आई दिशा सालियान की क्लोजर रिपोर्ट ये जानकारी सामने आई है कि बिजनेस में घाटा, दोस्तों के साथ गलतफहमियां और उसके पिता द्वारा उसकी मेहनत की कमाई को दुरुपयोग करने से परेशान होकर दिशा ने खुदकुशी कर ली थी। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि दिशा ने इस बारे में अपने कुछ करीबी दोस्तों और अपने मंगेतर से चर्चा की थी।
दिशा सालियान की मौत हत्या नहीं आत्महत्या थी
खबर के मुताबिक, दिशा सालियान मौत मामले में अन्य सभी सबूत और बयान दर्ज करने के बाद, मालवणी पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि दिशा सालियान की मौत हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी। मालवणी पुलिस ने पहले 4 फरवरी 2021 को इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी।
ये भी पढ़ें: क्या है दिशा सालियान की मौत की असली वजह? 5 साल बाद क्लोजर रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ये बड़ा सच












Click it and Unblock the Notifications