क्या है दिशा सालियान की मौत की असली वजह? 5 साल बाद क्लोजर रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ये बड़ा सच
Disha Salian Death Case: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत को हुए 5 साल हो चुके हैं और अब ये एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हाल ही में दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया था।
दिशा सालियान की मौत की असली वजह
आपको बता दें कि मालवणी पुलिस की पहले की क्लोजर रिपोर्ट में दिशा सालियान की मौत की असली वजह सुसाइड बताई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि दिशा सालियान आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थीं। अपने पिता के एक अफेयर के कारण दिशा उन्हें पैसे देते हुए थक चुकी थीं।

क्या तनाव में आकर दिशा ने अपनाया था मौत का रास्ता?
रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बारे में दिशा सालियान ने अपने दोस्तों को भी बताया था। इस वजह से तनाव में आकर दिशा ने सुसाइड कर लिया था। मालवणी पुलिस की पहले की क्लोजर रिपोर्ट में इन्ही सब बातों का उल्लेख किया गया था।
क्लोजर रिपोर्ट में सामने आया पूरा सच
-आपको बता दें कि दिशा सालियान की मौत के मामले में पिछले 5 सालों से राजनीति का रंग देखने को मिल रहा है। वहीं दिशा के पिता ने बेटी की मौत के इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
-दूसरी तरफ अब मालवणी पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में बताया गया है कि दिशा सालियान ने सुसाइड ही किया था क्योंकि उनके पिता सतीश सालियान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था, जिससे वो परेशान रहती थीं।
-केस के क्लोजर रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि मैरिटल अफेयर के चलते दिशा सालियान अपने पिता को हर बार पैसे दिया करती थीं। बार-बार पैसे मांगे जाने की वजह से दिशा फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रही थीं। वह तनाव में रहने लगी थीं और इसी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया था।
आदित्य ठाकरे के इस्तीफे की मांग
आपको बता दें कि मालवणी पुलिस की पहले की क्लोजर रिपोर्ट ने एक बार फिर से उजागर कर दिया है कि दिशा सालियान की मौत सुसाइड से ही हुई थी। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधान सभा के बजट सत्र में भी दिशा सालियान की मौत का मामला छाया हुआ था। इस दौरान आदित्य ठाकरे के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई थी। इतना ही नहीं आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट करवाए जाने की भी मांग की गई थी।
दिशा सालियान के पिता ने दिया था ऐसा बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिनों पहले ही दिशा सालियान के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। आपको बता दें कि करीब तीन साल पहले बीजेपी नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा सालियान की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि, तब दिशा की मां और पिता ने नितेश के खिलाफ यह कहते हुए केस दर्ज करवाया था कि ये उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश है।
कैसे हुई थी दिशा सालियान की मौत?
जानकारी के अनुसार दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने इसे सुसाइड केस बताया था। दिशा के माता-पिता ने भी जांच पर संतुष्टि दिखाते हुए इसे सुसाइड का केस मान लिया था। लेकिन बाद में इसे गैंगरेप के बाद हत्या का मामला बताया जाने लगा था जिसमें आदित्य ठाकरे से लेकर कई मशहूर हस्तियों का नाम सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications