कौन थी Disha Salian? सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इन सितारों की भी रहीं मैनेजर, मौत के 5 साल बाद फिर हुई चर्चा

Who Was Disha Salian: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक थे। उनकी दुखद मौत से आज भी फैंस उभर नहीं पाए हैं। सुशांत की मौत के साथ ही एक और मौत ने भी लोगों का ध्यान खींचा, और वह थी उनकी मैनेजर दिशा सालियान की।

8 जून 2020 को दिशा सालियान का निधन हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे मुंबई की एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिर गई थीं। इसके ठीक छह दिन बाद, 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने की खबर सामने आई थी।

Who Was Disha Salian

अब, इन दोनों मौतों के पांच साल बाद, दिशा सालियान का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिशा की मौत की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) बनाने का आदेश दिया है। इसके अलावा, दिशा के पिता ने भी बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अपनी बेटी की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की है। उन्होंने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput केस में चौंकाने वाला खुलासा, आदित्य ठाकरे से जुड़ा कनेक्शन, क्या होगी गिरफ्तारी?

कौन थी दिशा सालियान?
दिशा सालियान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काफ़ी नज़दीकी से काम किया था। इसके अलावा, वह भारती सिंह और वरुण शर्मा की भी मैनेजर थीं। वहीं, सुशांत की मौत के मामले में घिरीं रिया चक्रवर्ती ने 2020 में जांच के दौरान दिशा को लेकर बयान दिया था।

जब रिया चक्रवर्ती से पूछा गया कि उनकी दिशा से मुलाकात कैसे हुई, तो उन्होंने बताया कि वह दिशा से सुशांत के जरिए मिली थीं। उन्होंने कहा कि एक औपचारिक मीटिंग के दौरान उनकी दिशा से मुलाकात हुई थी, जब वह सुशांत के घर गई थीं और दिशा पहले से ही अपनी टीम के साथ वहां मौजूद थीं।

अब दिशा सालियान के पिता के बयान के बाद मामले में फिर से नए सिरे से जांच होगी। पिता की माने तो उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि ये सोची समझी साजिश थी। ऐसे में आदित्य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Disha Salian की मौत के मामले में बड़ा अपडेट, आदित्य ठाकरे के साथ क्या है कनेक्शन, सामने आया ये सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+