फडणवीस का तंज- उद्धव को उनका वोट मिला जिनके लिए हिंदू हृदय सम्राट बाल ठाकरे के बजाय कहने लगे "जनाब बालासाहब"

Maharashtra Politics: महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद भाजपा के दिग्गज नेता और राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना यूटीबी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला है।

चुनाव में मिली जीत पर इतरा रहे उद्धव ठाकरे पर पलटलवार करते हुए डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि मुंबई में एनडीए को महाअघाड़ी से दो लाख अधिक वोट मिले हैं लेकिन उन्‍हें चार और हमें दो सीटों पर जीत हासिल हुई है।

devendra fadnavis

2019 में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से नाता तोड़कर महाअघाड़ी में शामिल हुई शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा "उद्धव ठाकरे को ना मराठी मानुष का वोट मिला है और ना ही उत्‍तर भारतीयों का वोट मिला है। उन्‍हें केवल उन लोगों का वोट मिला है जिनके लिए उद्धव ठाकरे ने हिंदू भाई और बहनों कहना छोड़ दिया है। जिनके लिए उद्धव ठाकरे ने हिंदू हृदय सम्राट बाल ठाकरे कहे जाने के बजाय जनाब बालासाहब कहने लगे हैं।"

फडणवीस ने दावा किया कि अल्‍संख्‍यको का समर्थन हासिल करने के लिए पिछले छह महीनों में उद्धव ठाकरे ने अपने भाषणों की शुरूआत मेरे हिंदू भाई और बहनों कहना बंद कदि दिया है।

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगााया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी गठबंधन ने झूठी अफवाल फैलाई कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है और आरक्षण समाप्‍त करना चाहती है। जिससे भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ।

महाराष्‍ट्र में किसने जीती है सर्वाधिक सीटें?

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में कुल 48 सीटें हैं जिसमें महायुति गठबंधन के तहत भाजपा ने कुल 28 सीटों पर और शिदें की शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा ने कुल 9 सीटों पर जीत हासिल की है और शिंदे गुट ने 7 और अजित पवार गुट ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

वहीं विपक्षी महाअघाड़ी की बात की जाए तो इस गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने राज्‍य में सर्वाधिक 13 सीटों पर जीत हासिल की है और एनसीपी शरद पवार गुट ने 9 और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है।

वहीं मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व वाली शिवसेना ने एक-एक और विपक्षी कांग्रेस ने एक सीट पर चुनाव जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+