प्राण प्रतिष्ठा से पहले देवेंद्र फडणवीस ने राम जन्मभूमि आंदोलन का गाया गीत, जागो हिंदू एक बार

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में लोगों के बीच खुशी है। इस मौके पर अलग-अलग राज्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राम जन्मभूमि आंदोलन का गीत गाया।

इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि देवेंद्र फडणवीस गा रहे हैं, जागो तो एक बार, जागो हिंदू जागो तो। जागे थे वीर शिवाजी, भागे सारे दुश्मन, चमक उठी तलवार, जागो जागो तो। कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में लोग देवेंद्र फडणवीस के साथ गीत के बोल को दोहरा रहे है।

devendra fadnavis

बता दें कि सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके लिए अयोध्या धाम पूरी तरह से तैयार है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़ी हस्तियां आ रही है। राम लला की नगरी को जिस भव्यता से सजाया जा रहा है, उसे देखकर हर कोई पुलकित है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूजा और अनुष्ठान कराए जा रहे हैं, कई तरह के विधि-विधान के साथ अलग-अलग तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं।

माना जा रहा है कि अयोध्या में 22 जनवरी को तकरीबन 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। हर घर से लेकर दुकान, पौराणिक स्थल पर राम ज्योति को प्रज्वलित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या में सरयू नदी के तट पर दीप जलाए जाएंगे, घाट जगमग होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राम ज्योति प्रज्वलित करके दीपावली मनाई जाएगी। रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी सहित 100 मंदिरों, चौराहों और सभी सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+