Maharashtra Chunav: देवेंद्र फडणवीस की बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें अब क्यों 'फोर्स वन' की सिक्योरिटी में रहेंगे?
Maharashtra election 2024: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव से पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस अब "फोर्स वन" के पूर्व कर्मियों भी सुरक्षा करेंगे।
याद रहे देवेंद्र फडणवीस को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। जिसमें महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (एसपीयू) डिप्टी सीएम की सुरक्षा कर रही है। वहीं अब महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी सुरक्षा में इजाफा करते हुए फोर्स वन के पूर्व कर्मियों को उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया है।

क्यों बढ़ाई गई देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा?
महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी के अनुसार डिप्टी सीएम को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया गया है। एहतियात के तौर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपे गए कर्मियों को बदल दिया गया है।
अधिकारी ने बताया यह कदम संभावित खतरों के मद्देनजर उठाया गया है, जिसमें राज्य पुलिस की फोर्स वन इकाई में पहले काम कर चुके और अब विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) का हिस्सा रहे सदस्यों को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा, फडणवीस के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसमें फोर्स वन के कर्मियों को हथियारों से लैस करके मुख्य द्वार पर तैनात किया गया है।
देवेंद्र फडणवीस को कोई खतरा नहीं है
एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को कोई बड़ा खतरा नहीं है और सुरक्षा उपायों में वृद्धि हाल ही में की गई समीक्षा के आधार पर पूरी तरह से एहतियाती है। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले आगामी चुनावों के मद्देंनजर लिया गया है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ा खतरा
हाल ही में एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। सिद्दीकी को उनके बेटे के कार्यालय के बाहर बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी, इस अपराध की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है।
इस घटना ने प्रमुख हस्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिसके कारण मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा लगातार जांच की जा रही है, और अब तक इस मामले में कई गिरफ़्तारियां हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications