टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई, कही खास बात

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में 7 रन हराकर विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन 76 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 177 रन का टार्गेट रखा।

टीम इंडिया की जीत के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टीम को बधाई दी है। फडणवीस ने कहा कि टीम इंडिया इस विश्वकप में अपराजित रही है। सूर्यकुमार यादव ने जो कैच लपका था उसने मैच को पलट दिया।

devendra fadnavis

जसप्रीत बुमरा की जबरदस्त गेंदबाजी और विराट कोहली की इनिंग बेहद खास थी। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम ने जबरदरस्त खेल का प्रदर्शन किया और भारत को क्रिकेट विश्वकप में जीत दिलाई, भारत विश्व विजेता बना। पूरी टीम का मैं अभिनंदन करता हूं।

भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर डाला, आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी। लेकिन पहली ही गेंद पर पांड्या ने डेविड मिलर का विकेट अपने नाम कर लिया। इस विकेट में सूर्यकुमार यादव की भूमिका काफी बड़ी थी। सूर्या ने बाउंड्री पर उछलकर इस कैच को लपका और मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

टीम इंडिया की जीत के बाद हर कोई बधाई दे रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया को वीडियो संदेश के जरिए बधाई दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी।

बता दें कि इस जीत के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कोहली ने कहा कि यह मेरा आखिरी विश्वकप था। जबकि रोहित शर्मा ने बताया कि इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है कि मैं इस फॉर्मेट को अलविदा कहूं। इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+