देवेंद्र फडणवीस ने अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनने पर दी बधाई, शानदार कार्यकाल की शुभकामनाएं

अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा को सरकार बनाने में मौका मिला है। लोकसभा चुनाव परिणाम दो दिन पहले अरुपणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को मिली जीत ने भाजपाईयों में नया जोश भर दिया है। महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा की इस जीत पर अरुणाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व की जमकर तारीफ की है।

बता दें अरुणाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार, मौजूदा सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से चुनी गई है। जिस पर बधाई देते हुए भाजपा को शानदान कार्यकाल के लिए फडणवीस ने शुभकामनाएं दी हैं।

Devendra Fadnavis

डिप्‍टी सीएम फडण्वीस ने एक पोस्‍ट लिखी जिसमें उन्‍होंने लिखा

"अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सरकार!अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा अरुणाचल प्रदेश, मुख्यमंत्री पेमा खांडू, और अरुणाचल की जनता को हार्दिक बधाई! यह परिणाम रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण का प्रमाण है! साथ ही जे.पी.नड्डा जी के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत को सलाम! अभूतपूर्व विकास और प्रगति हासिल करने के लिए अरुणाचल प्रदेश को भाजपा शासन के शानदार कार्यकाल की शुभकामनाएं!"

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दशक लंबे कार्यकाल और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में आठ साल के कार्यकाल का मूल्यांकन करते हुए मतदान किया। देश के सुदूर पूर्वोत्तर कोने में होने के बावजूद, अरुणाचल प्रदेश 2024 के चुनावों के परिणामों में भाजपा की जीत की झलक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+