Maharashtra के डिप्टी स्पीकर ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, Video में देखें फिर क्या हुआ?
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मंत्रालय में शुक्रवार को एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। मंत्रालय की तीसरी मंजिल से डिप्टी स्पीकर ने अचानक नीचे छलांग लगा दी। ये डिप्टी स्पीकर अजित पवार गुट के विधायक और डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल हैं।
ताल्जुब की बात ये है कि डिप्टी स्पीकर ने अपनी ही सरकार से नाराज होकर अचानक तैश में आकर ये कदम उठाया। इस हाई-वोल्डेज ड्रामा का वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और तीसरी मंजिल से कूदने के बाद डिप्टी स्पीकर का क्या हुआ हाल?

दरअसल, डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल धनदर समाज को एसटी कोटे में आरक्षण देने का विरोध करते हुए मंत्रालय की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। उनका आरोप है कि उनकी मांगों को महायुति सरकार सुन नहीं रही है।
हालांकि छत से नीचे छलांग लगाने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सही सलामत बच गए हैं, उन्हें खरोच भी नहीं आई है। ये चमत्कार इसलिए क्योंकि छलांग लगाने के बाद वो नीचे लगी जाली में फंस गए। जिसके बाद उन्हें पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाला।
बता दें डिप्टी स्पीकर के कूदने के बाद उनके पीछे कुछ और भी आदिवासी विधायक नीचे कूद गए और जाली में खड़े होकर नारे लगाने लगे।
बता दें महाराष्ट्र में बीते चार दिनों से आदिवासी विधायक नाराज नजर आ रहे हैं। आज शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग के दिन सभी विधायकों को सीएम से मिलना था लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उनकी मुलाकात शिंदे से नहीं हो पाई। जिसके बाद अजित पवार गुट के विधायक और डिप्टी स्पीकर ने अपनी ही सरकार की खिलाफत करते हुए मंत्रालय की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
नरहरी झिरवल के अनुसार दो दिन पहले वो सीएम शिंदे से मिलने उनके सीएम आवास पर भी गए थे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद मंत्रालय पहुंचे और वहां पर भी सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर ये बड़ा कदम उठाया।
#WATCH | NCP leader Ajit Pawar faction MLA and deputy speaker Narhari Jhirwal jumped from the third floor of Maharashtra's Mantralaya and got stuck on the safety net. Police present at the spot. Details awaited pic.twitter.com/nYoN0E8F16
— ANI (@ANI) October 4, 2024












Click it and Unblock the Notifications