महाराष्ट्र: रायगढ़ में भूस्खलन में मारे गए 13 लोगों के लिए डिप्टी सीएम फडणवीस ने जताया दुख, कहा- बेहद दुखद
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन के कारण मारे गए 13 लोगों के लिए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया, साथ ही हर संभव मदद भेजने की बात कही है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी में भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के दौरान पूरा गांव चैन की नींद हो रहा था। इसी दौरान पहाड़ी उन पर मौत बनकर गिर पड़ी। वहीं, इस मामले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में बुधवार देर रात को आए भूस्खलन के बाद बचाव और राहत अभियान जोरों पर है, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लगातार बारिश और अंधेरे के कराण, शुरुआती राहत और बचाव अभियान एक चुनौती थी। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव में 48 परिवार रहते हैं और अब तक 75 लोगों को बचाया गया है। वहीं, 13 लोगों की मौत हो गई है।
Recommended Video
डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से वो लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। हम अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम उन परिवारों के साथ हैं जो भूस्खलन के कारण सदमें में हैं और कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात है और रायगढ़ में लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। घायलों के चिकित्सा उपचार पर होने वाले सारे खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications