लोकसभा चुनाव में फडणवीस ने महाराष्‍ट्र में किया रिकॉर्ड तोड़ प्रचार, 52 दिन में 115 जनसभाएं की

2024 के महाराष्‍ट्र लोकसभा चुनाव में भाजपा की अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल हो इसके लिए उपमुख्‍यमंत्री देंवेद्र फडणवीस जमकर रैलियां और जनस्‍भाएं, रोड शो कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव से पहले 26 मार्च से चुनाव प्रचार की शुरूआत हुई थी और 18 मई शुक्रवार को महाराष्‍ट्र में पांचवे चरण का प्रचार समाप्‍त हो गया

Devendra Fadnavis

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार किया जिसमें पांचवें चरण के मतदान समाप्‍त होने से पहले शुक्रवार को भिवंडी में 115वीं सभा को डिप्‍टी सीएम ने संबोधित किया।

महायुति उम्मीदवारों के लिए अपनी प्रचार रैली में देवेंद्र फडणवीस ने सीधे तौर पर उद्धव ठाकरे पर हमला बोला। इसके साथ ही फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 साल में विकास कार्यों की समीक्षा, की और कहा दुनिया में देश की तस्‍वीर बदली। इसके साथ ही डिप्‍टी सीएम ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए फैसलों की भी याद दिलाई।

वर्ध्या से प्रचार सभाएं शुरू करने के बाद उन्होंने मुंबई में आखिरी चरण में भिवंडी में कपिल पाटिल की सभा कर महाराष्ट्र में प्रचार सभाओं का समापन किया। हालांकि वो अभी चुनाव प्रचार को लेकर थमने वाले नहीं हैं न जल्द ही देवेंद्र फडणवीस उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उतर सकते हैं।

बता दें महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू होने के बाद 26 मार्च को चंद्रपुर से देवेंद्र फडणवीस की पहली सभा शुरू हुई। यह मौका सुधीर मुनगंटीवार की उम्मीदवारी दाखिल करने के लिए थी।

फडणवीस की लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्‍ट्र में 50वीं बैठक 22 अप्रैल को यहां नांदेड़ नॉर्थ में हुई। 1 से 50 बैठक तक की दूरी तय करने में 26 दिन लगे। 100वीं बैठक 11 मई को शिवाजीनगर पुणे में आयोजित की गई। तो 51 से 100 तक अगली 50 बैठकें 15 दिनों में आयोजित की गई हैं। आज भिंवाड़ी में समापन सभा 115वीं सभा थी।

पहली बैठक से लेकर आज की आखिरी बैठक तक लगातार कुल 52 दिनों की प्रचार बैठकें हुईं। इन 52 दिनों में 115 बैठकें करते हुए देवेंद्र फडणवीस प्रिंट, इलेक्‍ट्रानिक समेत डिजिटल मीडिया चैनलों पर इंटरव्‍यू दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+