महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के चलते बदली ईद-ए-मिलाद जुलूस की तारीख, AIMIM ने रख दी ये डिमांड
इस बार गणपति विसर्जन और ईद-ए-मिलाद दोनों की 17 सितंबर को है। ऐसे में महाराष्ट्र की खिलाफत कमेटी ने बड़ा दिल दिखाते हुए बड़ा ऐलान किया है। खिलाफत कमेटी ने शनिवार को आयोजित एक बैठक के बाद ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस की तारीख 17 के बजाय 18 सितंबर कर दी है।
खिलाफत कमेटी ने उल्लेमा ए इक्रम और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी में ये ऐलान किया कि अब महाराष्ट्र में अब ईद-ए-मिलाद का जुलूस 18 तारीख तारीख को निकाला जाएगा। वहीं एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने ईद-ए मिलाद के जुलूस वाले दिन के लिए सरकार से एक दिन की छुट्टी की मांग कर दी है।

बता दें एआईएमआईएम वारिस पठान ने एक्स पर एक हिंदी में पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने बताया कि
ख़िलाफ़त कमिटी द्वारा आयोजित ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के संबंध में मीटिंग रखी गई उसमे उल्लेमा ए इक्रम और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी में ये फ़ैसला लिया गया की गणेश विसर्जन भी 17 सितंबर की ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस वाली तारीख को पड़ रहा है इसलिए अब ईद-ए-मिलाद ईद-ए-मिला का जुलूस महाराष्ट्र में 18 सितंबर को निकाला जाएगा।
इसके साथ ही अपनी इस पोस्ट के एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने लिखा कि महाराष्ट्र सरकार से हमारी मांग है और हमारी सरकार से माँग है कि 18 तारीख को छुट्टी घोषित करे और मुस्लमानों की भावनाओं को मद्दे नज़र रखते हुए इस पूरे महाराष्ट्र में इस एक दिन की शराबबंदी घोषित करें।
ख़िलाफ़त कमिटी द्वारा आयोजित EId e milad un nabi के जुलूस के ताल्लुक़ से मीटिंग रखी गई उसमे उल्लेमा ए इक्रम और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी में ये फ़ैसला लिया गया की गणेश विसरजन भी १७ को है और मीलाद भी १७ को तो अब Eid e milad का जुलूस १८ तारीक को निकाला जाएगा।… pic.twitter.com/kRdUmmeCKK
— Waris Pathan (@warispathan) September 7, 2024












Click it and Unblock the Notifications