Maharashtra: खाने का बिल मांगने पर वेटर को कार से घसीटते ले गए कस्‍टमर, देखें दिल दहला देने वाला Video

Maharashtra Beed Viral Video: महाराष्‍ट्र के बीड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बीड में सड़क किनारे के एक होटल के वेटर जब बिल मांगने गया तो उसे कार के साथ एक किलोमीटर तक घसीटते ले गए। सोशल मीडिया पर ये व‍ीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वेटर के साथ की गई ये क्रूरता का दिल दहला देने वाला नजारा दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो यूजर्स ने शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि ये मामला महाराष्‍ट्र के बीद का है। वीडियो को देख लोगों का गुस्‍सा फूंट पड़ा है और लोग कार सवार ग्राहकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।'

Viral Video

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक सड़क किनारे हाईवे के होटल का दृश्‍य दिख रहा है। वीडियो में एक सफेद कार खड़ी नजर आ रही है। जिसके अचानक से पीछे के गेट से एक कस्‍टमर जल्‍दी से बैठता है और कार रिवर्स करके जैसे ही जाने लगती है तो वेटर कार का अगला गेट खोलकर कस्‍टमर्स से की डिमांड करता है।

लेकिन कार पर सवार कस्‍टमर ने बिल का भुगतान करने के बजाय उसे उसकी परवाह किए बगैर वेटर को घसीटते हुए उसे एक किलोमीटर तक ले गए।

कार के गेट के साथ घसिटता रहा वेटर

कार‍ में घसीटता हुआ देख होटल के लोग उसके पीछे भागे लेकिन कार वेटर को तेजी से घसीटते हुए ले गई। वीडियो में वेटर कार के खुले हुए गेट को पकड़े हुए तेजी से घसीटता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को देखकर यूसर्ज आगबबूला हो चुके हैं, एक यूजर ने लिखा "पैसे के अहंकार में अंधे लोगों ने एक गरीब को गाड़ी से घसीटा, इन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा बनता है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'पैसे के अहंकार में अंधे लोगों ने एक गरीब को गाड़ी से घसीटा, इन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा बनता है।'

जिंदगी के साथ यूं खिलवाड़ नहीं करना चाहिए

एक यूजर ने लिखा- 'कैसे विभत्स लोग हैं, पैसा नहीं देना था तो नहीं देते पर किसी की जिंदगी के साथ यूं खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।' वहीं एक यूजर ने लिखा 'कैसे विभत्स लोग हैं, पैसा नहीं देना था तो नहीं देते पर किसी की जिंदगी के साथ यूं खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।' एक अन्‍य यूजर ने लिखाये तो साफ साफ गुंडागर्दी है, तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+