कोरोना: महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से लगेगा रात्रि कर्फ्यू, जरूरी सुविधाओं की दुकानें खोली जा सकेंगी
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने अब रात्रि कर्फ्यू लगाया है। सरकार के आदेशानुसार यह कर्फ्यू आज रात 8 बजे से शुरू होकर सुबह 7 बजे तक रहेगा। ऐसे में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी शॉप्स, मॉल, सिनेमाघर और मनोरंजन के साधन बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में कर्फ्यू या लॉकडाउन लगे या नहीं, इसे लेकर बीते रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई थी। जहां ये फैसला लिया गया कि रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा।

Recommended Video
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने बताया कि, राज्य में शाम 8 बजे से सुबर 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। उन्होंने कहा, "अब केवल जरूरी सेवाओं की ही अनुमति दी जाएगी। इस दौरान रेस्टोरेंट से केवल पैकेट मंगाने या डिलीवरी की सुविधा ही उपलब्ध होगी। लोगों को होटल में बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। पार्क, बीच, गेटवे ऑफ इंडिया और दूसरे खुले स्थानों पर शनिवार और रविवार के दिन घूमने पर भी प्रतिबंध रहेगा।"
वहीं, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि, आज से रात्रि कर्फ्यू लग रहा है। इसकी वजह से राज्य में मॉल, सिनेमाघर और मनोरंजन के साधन बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध रहेगा।' गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। अकेले इसी राज्य में देश के 61% सक्रिय कोरोना मरीज हैं।
यहां की राजधानी मुंबई में कोरोना ने शनिवार के दिन सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, एक दिन के भीतर मुंबई में 11,163 नए मामले सामने आए। यहां महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक एक दिन में मिले सबसे अधिक मरीजों की संख्या थी। एक दिन में 11 हजार से अधिक नए केस के बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 4,52,445 पर पहुंच गई, जबकि इस दौरान हुई 25 मौतें के बाद मरने वालों का आंकड़ा 11,776 हो गया।












Click it and Unblock the Notifications