Coronavirus: नहीं मान रहे लोग, 28 मार्च से पूरे महाराष्ट्र में लागू होगा नाइट कर्फ्यू
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर अब थमने का नाम नहीं ले रहा है, प्रतिदिन बढ़ते नए मामलों को देखते हुए राज्य की उद्धव सरकार ने सख्त फैसले लिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में 28 मार्च, 2021 नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा, इस संबंध में एक अलग आदेश जल्द ही आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। सीएमओ के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के दौरान प्रदेश के मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे, कोरोना प्रटोकॉल के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अब प्रतिदिन कोरोना वायरस के नए केस का आंकड़ा 35 हजार के पार पहुंच गया है। पाबंदियों को बावजूद महाराष्ट्र में गुरुवार को 35952 केस दर्ज हुए, जबकि राज्य में 111 लोगों की मौत हुई। इस आंकड़े ने राज्य और केंद्र सरकार को चिंता बढ़ा दी है, शुक्रवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लिए। राज्य में रविवार से नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है। सीएम उद्धव ने लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
सीएम उद्धव ठाकरे ने दी चेतावनी
इसके अलावा सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है, यह और बढ़ गया है। लोगों को यह समझने की जरूरत हैं कि हमें सावधानी बरतनी चाहिए। सरकार के लिए भी अब सख्त कदम उठाना अनिवार्य हो गया है। जिले के डीएम वहां की स्थिति के आधार पर लॉकडाउन लगा सकते हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट नहीं आती तो और भी कड़े फैसले लिए जाएंगे। प्रदेश के मॉल्स, बार और होटल्स में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से हो रहा है या नहीं, इसकी कड़ाई से जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: खाद्य एवं रसद विभाग के 13 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, सभी अनुभागों को किया गया बंद












Click it and Unblock the Notifications