महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहा है कोरोना: एक दिन में सामने आए 5,031 मामले, एक्टिव केस भी 50 हजार के पार

महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहा है कोरोना: एक दिन में सामने आए 5,031 मामले, एक्टिव केस भी 50 हजार के पार

मुंबई, 26 अगस्त: महाराष्ट्र में फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोविड -19 मामलों ने बुधवार (25 अगस्त) को फिर से 5,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,031 ताजा मामले सामने आए हैं और 216 लोगों की मौत हुई है। वहीं 4,380 लोग कोविड-19 से रिकवर हो गए हैं। महाराष्ट्र में दर्ज किए गए कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 50,183 है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 136,571 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई में बीते एक दिन में 342 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है।

coronavirus

मुंबई में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 15,956 है। वहीं पुणे में एक्टिव केसों की संख्या 12,673 है। ठाणे में 7,041 और सतारा में 5,400 एक्टिव मरीजों की संख्या है। महाराष्ट्र में बुधवार को कुल 207,995 कोरोना टेस्ट किए गए थे।

मसीना अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सत्येंद्र नाथ मेहरा ने कहा है कि लोग धीरे-धीरे कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करना छोड़ रहे हैं। डॉ मेहरा ने चेतावनी देते हुए कहा, ''हम देख रहे हैं कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो नहीं कर रहे हैं और मास्क पहनने और सावधानी बरतने के मामले में बहुत लापरवाह हो गए हैं। हम डेल्टा प्लस वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या देख रहे हैं और अगर यह जारी रहा, तो हमें तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है।''

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के भी केस बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस मामलों की संख्या राज्य में 100 से अधिक है। डेल्टा प्लस के 27 नए मामलों में से गढ़चिरौली और अमरावती में छह-छह, नागपुर में पांच, अहमदनगर में चार, यवतमाल में तीन, नासिक में दो और भंडारा जिले में एक मामला सामने आया है।

हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा था कि डेल्टा वेरिएंट मुंबई में 128 स्वाब नमूनों में पाया गया है। जांच के लिए भेजे गए 188 नमूनों में से 128 नमूनों में कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट पाया गया। अन्य नमूनों में, दो अल्फा वेरिएंट और 24 कप्पा वेरिएंट के केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को डेल्टा वेरिएंट ने बढ़ावा दिया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना केस में बड़ा उछाल, केरल से 58% नए मामले | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+