Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले ने बढ़ाई चिंता, गुरुवार को 1086 नए मामले दर्ज, 1 की मौत

महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5421 हो गई है। कोरोना से बचने के लिए बीएमसी ने नई गाइडलाइंस जारी की है।

कोरोना वायरस

Maharashtra Corona updates: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले ने चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते मामलों को देख लोगों के बीच डर पैदा हो गया है। चिंताजनक स्थिति के बीच गुरुवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1086 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 806 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5700 हो गई है।

संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर से कोरोना की एक नई लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को 1115 मामले दर्ज किए गए थे। 560 मरीज ठीक भी हुए थे। वहीं 9 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 919 नए केस सामने आए थे। एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी।

इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को कोरोना से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। बुजुर्गों को खासतौर पर बचने की सलाह दी गई है। बीएमसी ने अस्पताल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग बीएमसी कार्यालय आते हैं, उन्हें भी मास्क पहनकर आना होगा।

बीएमसी ने जारी की नई एडवाइजरी

1. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें।
2. अस्पताल के अंदर डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, रोगियों और उनके अटेंडेंट को मास्क पहनने की सलाह दी है।
3. भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाकर जाएं।
4. साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें।
5. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कोशिश करें।
6. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।

यह भी पढ़ें- Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले ने बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में 1115 नए मामले दर्ज, 9 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+