Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 711 नए मामले दर्ज, 7 दिनों में 11 मौत, दिल्ली में 500 से अधिक केस

दिल्ली में आज 521 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 3331 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

सांकेतिक फोटो

Coronavirus: देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली-मुंबई में कोरोना मामलों में उछाल आया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में मंगलवार को 711 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हो गई। 711 मामलों में से 218 मामले राजधानी मुंबई से है। कल 248 मामले दर्ज किए गए थे। आज कोरोना के मामलों में अचानक उछाल देखने को मिला।

वहीं दूसरी तरफ पिछले 7 दिनों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। नए मामले आने के बाद महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3792 हो गई है। वहीं, मुंबई में वर्तमान में 1162 सक्रिय मामले हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.17 प्रतिशत हो गई है।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 521 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 216 मरीज ठीक भी हुए। कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई। सक्रिय मामले बढ़कर 1710 हो गए हैं। दिल्ली में 3331 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें से 521 मामले पॉजिटिव पाए गए। 1093 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि 13 और 14 अप्रैल को कोविड की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सुझाव पर हम 13-14 अप्रैल को राज्य में मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: सावधान देश में क्या आ रही चौथी लहर, Active Case 23 हजार के पार | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। उन्होंने लोगों से सतर्क और सावधान रहने को कहा है। तानाजी सावंत ने कहा कि कोविड की संख्या बढ़ रही है, लेकिन यह लोगों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर रहा है। लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना नियमों का पालन के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

    हाल ही मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भारत में कोरोना की चौथी लहर की संभावना की आशंका व्यक्त की थी। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा था कि डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पास कोरोना संक्रमण से निपटने के साधन मौजूद हैं। इन सब के बावजूद महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के बढ़े मामले चिंता का विषय है।

    यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के मामलों में मामूली राहत, 24 घंटों में मिले 3038 नए मरीज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+