कोरोना वायरस के मामलों में मामूली राहत, 24 घंटों में मिले 3038 नए मरीज
कोरोना को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना के केसों में तेजी से ईजाफा हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में 24 घंटे के अंदर कोविड 19 के 3038 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना एक बार फिर देश में अपने पैर तेजी से पसार रहा है, जिसको लेकर सरकार लगातार सतर्कता बरत रही है। इसके बावजूद भी देश में 24 घंटे के अंदर कोविड 19 के 3,038 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21,179 हो गई है।
वहीं, अगर देखा जाए तो कोरोना के साथ ही कोविड से मिलते जुलते लक्षण वाले रोगियों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है। जिस कारण देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी कर रखा है। साथ ही कोविड जांच के दायरे को बढाने के साथ सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
कोरोनो को लेकर आखिर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अलर्ट रहने के साथ ही कोरोना से न घबराने की बात कही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि कोरोना के मामले में हमे सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय देश में चल रहे ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है।
कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के बाद ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना टेस्ट और कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2023: मैच के दिनों में DMRC ने किया मेट्रो टाइमिंग में बड़ा बदलाव, जानिए कितने बजे मिलेगी आखिरी ट्रेन












Click it and Unblock the Notifications