'चुनाव कराएं, जनता बता देगी असली शिवसेना कौन?', उद्धव ठाकरे ने CM एकनाथ शिंदे को चुनौती दी
मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा अब हमारे शिव सैनिक होने पर भी सवाल उठाने वाले जनता सच बताएगी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना यूबीटी ने दलबदल करने वाले विधायकों की अयोग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में निर्णय समयबद्ध तरीके से लिया जाएगा। लेकिन अब जनता तय कर चुकी है कि असली शिवसेना और शिव सैनिक कौन है।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दशहरा के मौके पर शिवाजी महाराज पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनौती दी। उन्होंने राज्य में चुनाव कराने का आग्रह किया और चुनावी नतीजे बता देंगे कि जनता किसे असली शिव सेना समझती है।

सीएम शिंदे को चुनौती देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, "चुनाव कराएं और महाराष्ट्र की जनता आपको बता देगी कि असली शिवसेना कौन है। मैंने आपको चुनौती दी है कि यदि आपके पास शक्ति है तो चुनाव कराएं।"
मराठा समुदाय की मांगों को लेकर सीएम शिंदे पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो कभी भी पुलिस से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने के लिए नहीं कहा गया। आज मराठा समुदाय के साथ बर्बरता की जा रही है। ठाकरे ने शिंदे सरकार के तुलना जनरल डायर सरकार से की और कहा कि जब शासक की कुर्सी अस्थिर होती है, तो देश मजबूत हो जाता है।
उद्धव ने मनमोहन सिंह, पीवी नरसिंह राव और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकारों का जिक्र किया। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि हमने एक मजबूत सरकार देखी। केंद्र हो या राज्य, हर जगह मजबूत सरकार होनी चाहिए, लेकिन प्रचंड बहुमत के साथ एक पार्टी की सरकार नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications