महाराष्ट्र सरकार की ऐसी पहल, जिसकी बदौलत मरीन ड्राइव से महज 12 मिनट में तय होगी ब्रादा तक दूरी
Mumbai Coastal Road: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के लोगों की जिंदगी को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बड़ी पहल की है। महाराष्ट्र सरकार की इसयोजना की बदौलत सिर्फ बारह मिनट की ड्राइव करके मरीन ड्राइव से बांद्रा पहुंच सकेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसी सप्ताह मुंबई के कोस्टल रोड लिंक (Mumbai's North-East Coast Road Tunnel) के नार्थ टनल मार्ग का उद्घाटन किया। जिसके बाद इस रूट को मोटर वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
पहले दिन गुजरे 20 हजार से अधिक वाहन
मरीन ड्राइव से शुरू हुए इस टनल में पहले दिन कुल 20,450 गाड़ियां गुजरीं। अगले दिन सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे के बीच 17,910 गाड़ियां गुजरी।
यह अंडरग्राउंट टनल मरीन ड्राइव से शुरू होकर वाहनों को ब्रीच कैंडी तक ले जाती है। हालांकि इस टनल का नार्थ पार्ट अभी सिर्फ हाजी अली तक ही चालू है। आठ में से सिर्फ चार इंटरचेंजर आर्म्स इस्तेमाल में हैं।
इस रूट पर महज 7 मिनट में पूरा हो रहा सफर
मुंबई नार्थ की ओर जाने वाले इस टनल के इस रूट पर चलने वाले लोगों को मरीन ड्राइव और हाजी अली के बीच बिना किसी व्यवधान के बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल रही है। ये दूरी पांच से सात मिनट के भीतर तय हो रही जिसमें पहले पीक आवर्स के दौरान कम से कम 45 मिनट लगते थे।
आने वाले कुछ ही समय में काम पूरा होने पर अन्य रास्ता खोल दिया जाएगा। ऑटोमैटिक वाहन काउंटर अभी नहीं शुरू हुुआ है, इसलिए अभी मैन्युअल रूप से इसकी निगरानी की जा रही है।
बता दें इससे पहले मार्च महीने में साउथ मुंबई की ओर जाने वाली टनल का का उद्घाटन किया था जिसमें एक दिन में 16,331 वाहन गुजरे थे।
10 किमी से लंबी कोस्टल रोड शामिल है
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से वर्ली सी लिंक तक 10.58 किलोमीटर लंबी कोस्टल रोड शामिल है। इसके तहत 4.5 किलोमीटर लंबी बांद्रा-वर्ली सी लिंक जोड़ी है जिससे कनेक्टिविटी बढ़ी है।
फिलहाल ये सड़क केवल सप्ताह के दिनों में सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होती है। सप्ताहांत और आधी रात के बाद भी काम जारी रहता है, जिसके लिए आंशिक रूप से बंद किया जा रहा है।
कोस्टल रोड सी लिंक
कोस्टल रोड सी लिंक बांद्रा से दक्षिण मुंबई तक के सफर को आसान बनाया है। इससे हर दिन लगने वाला ट्रैफ़िक जाम कम हो रहा है। इस रूट के जरिए साउथ मुंबई से वर्ली सी लिंक तक सिग्नल-फ्री सफर का मुंबई के लोग आनंद ले रहे है। इसकी बदौलत इस रास्ते पर सफर करने वालों के ईधन की भी बचत होगी।












Click it and Unblock the Notifications