CNG: मुंबई-ठाणे में सीएनजी आपूर्ति बाधित, टैक्सी-ऑटो की हुई किल्लत, क्या है वजह?
CNG: आज सुबह से मुंबई के विभिन्न सीएनजी स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही हैं, लोगों को ऑफिस जाने में दिक्कत हो रही है क्योंकि टैक्सी-ऑटो की किल्लत हो गई है। ये सब हुआ है आरसीएफ परिसर के अंदर GAIL की मुख्य गैस पाइपलाइन के नुकसान की वजह से, जिसके कारण CNG की सप्लाई बाधित हुई है।
पाइपलाइन टूटने की वजह से वडाला में स्थित MGL के सिटी गेट स्टेशन (CGS) तक गैस की आपूर्ति रुक गई,जिसके चलते शहर में CNG की उपलब्धता प्रभावित हुई है। हालांकि एमजीएल ने कहा है कि ' पाइपलाइन की मरम्मत का काम तेज़ी से किया जा रहा है, जल्द ही समस्या का हल होगा।'

आपको बता दें कि वडाला स्थित यह सीजेएस कंपनी के शहरव्यापी वितरण नेटवर्क के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मुंबई महानगर क्षेत्र में सोमवार से CNG सप्लाई अचानक प्रभावित होने के कारण आम यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है।
PNG को प्राथमिकता, जल्द दूर होगी समस्या (CNG)
हालांकि एमजीएल ने कहा कि 'वह घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रहा है लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से अपील है कि वो सामान्य आपूर्ति बहाल होने तक वैकल्पिक ईंधन पर स्विच करें।'
CNG आपूर्ति जल्दी सुचारू हो जाएगी-MGL
एमजीएल ने बताया कि 'CNG आपूर्ति तभी सामान्य होगी जब क्षतिग्रस्त गेल पाइपलाइन की पूरी तरह मरम्मत हो जाएगी और वडाला स्टेशन पर संचालन बहाल हो जाएगा, काम प्रगति पर है।' आपको बता दें कि 16 नवंबर को ही देश के तीन शहरों में नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर में CNG के दाम भी बढ़े थे।
कहां कितनी बढ़ी CNG की कीमत?
- कानपुर में सीएनजी की कीमत र 88.92 रुपये प्रति किलोग्राम।
- नोएडा में सीएनजी की कीमत 85.70 रुपये प्रति किलोग्राम ।
- गाजियाबाद में (हापुड़ को छोड़कर) सीएनजी की कीमत 85.70 रुपये प्रति किलोग्राम ।
CNG क्यों महत्वपूर्ण है?
CNG एक स्वच्छ, प्राकृतिक और किफायती ईंधन है, जिसे मुख्य रूप से मिथेन से बनाया जाता है। पेट्रोल और डीज़ल की तुलना में यह कम धुआं और हानिकारक गैसें छोड़ता है। इसलिए, मुंबई जैसे अत्यधिक ट्रैफिक वाले शहर के लिए यह पर्यावरण अनुकूल विकल्प बन चुका है।
मुंबई में CNG का बढ़ता उपयोग
- मुंबई में ऑटो, टैक्सी, बसें और कई निजी वाहन CNG पर चलते हैं।
- मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में CNG की मांग पिछले कुछ वर्षों में दोगुनी हो चुकी है।
- BEST की कई बसें भी अब CNG आधारित हैं, जिससे प्रदूषण में कमी आ रही है।
- लगातार बढ़ते ईंधन के दामों के बीच CNG वाहन मालिकों के लिए राहत का विकल्प है।












Click it and Unblock the Notifications