Shilpa Shetty Caste: हिंदू एकता यात्रा में 'जय सियाराम' का जयघोष करने वाली शिल्पा शेट्टी की जाति क्या है?
Shilpa Shetty Caste: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 7 नवंबर से सनातन हिंदू पदयात्रा की शुरुआत की थी, जिसका समापन आज है, इस 150 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में कई फिल्मी हस्तियों ने शरकत की, जिसमें बॉलीवुड हसीना शिल्पा शेट्टी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
मथुरा पहुंची पदयात्रा में शामिल हुई शिल्पा शेट्टी ने कहा ' ये यात्रा अपने आप में काफी अलौकिक है, ये हिंदुओं को एकजुट करने की पहल है, बागेश्वर बाबा बहुत सारे अच्छे काम करवा रहे हैं, वे अन्नपूर्णा रसोई चलाते हैं, गरीब बेटियों की शादी करवाते हैं, ये पदयात्रा ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर रही है।'

'मुझे गर्व है कि मैं मैं एक क्षत्रिय हूं, मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं, सभी लोग मेरे साथ 'जय सियाराम'का उद्घोष कीजिए। आपको बता दें कि पीले रंग के सूट पहने शिल्पा शेट्टी पूरी तरह से सनातनी अंदाज में नजर आईं।
Shilpa Shetty फिटनेस आईकॉन भी हैं
फिल्म 'बाजीगर' से रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाली शिल्पा शेट्टी फिटनेस आईकॉन भी हैं। अपने फिल्मी करियर में कई सुपरस्टार संग काम करने वाली बॉलीवुड की 'धड़कन' गर्ल शिल्पा शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलोर से आती हैं।
तुलु भाषी बंत परिवार से ताल्लुक रखती हैं Shilpa Shetty
वो एक तुलु भाषी बंत परिवार से ताल्लुक रखती हैं, गौरतलब है कि तुलु भाषी बंत परिवार तुलुनाडु (दक्षिणी तटीय कर्नाटक और केरल का कासरगोड जिला) की ओर से आता है। बंत ग्रुप पारंपरिक रूप से योद्धा वर्ग से संबंधित है जो कि विजयनगर के तुलुवा राजवंश से जुड़े हुए थे, बंत क्षत्रिय वंश और फॉरवर्ड जाति के रूप में जाने जाते हैं, आपको बता दें कि समुदाय मातृवंशीय प्रणाली का पालन करता है, जिसका अर्थ यह है कि इस वंशावली में संपत्ति मां से बेटी को मिलती है।

Shilpa Shetty को बंत समुदाय की संस्कृति पर गर्व है
बंत लोग तुलु और कन्नड भाषा बोलते हैं, मालूम हो कि शिल्पा की मां सुनंदा और दिवंगत पिता सुरेंद्र शेट्टी जो दवा उद्योग से जुड़े थे। उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी भी एक अभिनेत्री हैं। शिल्पा ने कई इंटरव्यू में अपनी दक्षिण भारतीय जड़ों और अपने समुदाय की संस्कृति को लेकर गर्व व्यक्त किया है।
फिल्म बाज़ीगर' से शिल्पा ने बॉलीवुड में एंट्री की
शिल्पा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म बाज़ीगर' से शिल्पा ने बॉलीवुड में एंट्री की और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें प्रमुख हैं-
- मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994)
- धड़कन (2000)
- रिश्ते (2002)
- इंटरनेशनल खिलाड़ी (1999)
- लाइफ इन अ... मेट्रो (2007)
फिल्म 'धड़कन' से उन्हें खास पहचान मिली और 'लाइफ इन अ... मेट्रो' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फ़िल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
बिग ब्रदर जीतकर बनी अंतरराष्ट्रीय स्टार
साल 2007 में शिल्पा ब्रिटेन के लोकप्रिय रियलिटी शो Big Brother में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं और उन्होंने यह शो जीतकर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं।












Click it and Unblock the Notifications