महाराष्ट्र में सीएम योगी की दहाड़- 'अगले 6 महीने के अंदर 'पाक अधिकृत कश्मीर' भी भारत का हिस्सा होगा
CM Yogi's roar in Maharashtra: महाराष्ट्र में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा। पांचवें चरण के मतदान से पहले शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ महाराष्ट्र चुनाव प्रचार करने पहुंचे।
सीएम योगी ने मोदी सरकार द्वारा बीते 10 सालों में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया इसके साथ ही कहा उन्होंने दोहराया कि अब तक भारत में पटाखा भी फूंटता है तो पाकिस्तान सफाई देने लगाता है कि उसका इसके पीछे हाथ नहीं है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया।
सीएम योगी ने कहा मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दीजिए,अगले 6 महीने के अंदर 'पाक अधिकृत कश्मीर' भी भारत का हिस्सा होगा।
इसके साथ ही सीएम योगी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में भाजपा-एनडीए के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा पालघर की जनता-जनार्दन इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर बूथ पर 'कमल' खिलाने जा रही है।
बता दें महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए शनिवार को चुनावी प्रचार थम चुका है। पांचवे चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा। जिसमें मुंबई की छह सीटों समेत कुल 13 सीटों पर सोमवार 20 मई को वोट डाले जाएंगे
महाराष्ट्र में पांचवे चरण के आम चुनाव में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेता-राजनेता भूषण पाटिल और सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और वर्षा गायकवाड़ जैसे प्रमुख उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें है और पांच चरण के चुनाव होना निर्धारित हुआ था। पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होगा।












Click it and Unblock the Notifications