सीएम शिंदे ने दिया आदेश- पुणे में अवैध पब पर चलेगा बुलडोजर, नशा मुक्त बनाया जाएगा शहर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ ने पुणे को लेकर अहम आदेश दिया है। सीएम शिंदे ने पुणे में अवैध पब और बार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सीएम शिंदे ने यह आदेश पुणे के एक वायरल वीडियो के तुरंत बाद दिया है। इस वीडियो में पुणे के एक पब में कुछ को नशीली दवाओं जैसे पदार्थों का सेवन करते हुए नजर आ रहा है।

इस वीडियो के वायरल होते ही सीएम शिंदे ने पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को फोन किया औश्र अवैध पब पर कड़ी कार्रवाई और सभी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए जाने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पुणे को नशा मुक्त शहर बनाने के लिए पुलिस को नशा पदार्थ तस्करों के खिलाफ नई कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने ये सख्त रुख अपनाते हुए आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए ये आदेश दिया है।
सीएम एकनाथ शिंदे ने सीपी पुणे से बात की और उन्हें अवैध पब के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने और बिल्डिंग नियमों के खिलाफ सभी संरचनाओं को बुलडोज़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस को पुणे को नशा मुक्त शहर बनाने के लिए ड्रग पेडलर्स के खिलाफ नई कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया।
वहीं पुणे में पिछले दिनों हुए पोर्श हिट एंड रन केस में मारे गए युवक और युवती के माता-पिता को राज्य सरकार ने आज 10 लाख का चेक सौंपा। सीएम ने परिवार को से चेक सौंपते हुए कहा इस मामले के नाबालिग आरोपी को भले ही आज जमानत मिल गई हो, लेकिन इन अभिभावकों ने आश्वासन दिया कि मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications