भिवंडी हादसा: दो मंजिला बिल्डिंग गिरने से 5 की मौत, पुलिस ने मालिक को हिरासत में लिया
Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में एक इमारत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

महाराष्ट्र के भिवंडी में शनिवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
हादसे में 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी अनुसार इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल का दौरा करनेके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव का कार्य कर रही हैं। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों का इळाज कराने का निर्देश दिया गया है।
मलबे से 12 लोगों को निकाला
भिवंडी हादसे पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह दुखद घटना है। अभी तक करीब 12 लोगों को बचाया गया है। NDRF, TDRF (ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल) घटनास्थल से लोगों को बचाने में लगी हैं। हमने मृतकों के परिवारजन को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है और पीड़ित लोगों के अच्छे उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।
सीएम शिंदे ने दिए ये निर्देश
इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ती ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जांच के निर्देश देते हुए कहा कि मैंने कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उन इमारतों का सर्वे करें, जो खतरनाक है और मानसून के मौसम में कभी भी गिर सकती हैं।
इसी के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हॉस्पिटल पहुंचकर हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछी।
आर्थिक सहायता देने की घोषणा
शिंदे सरकार ने हादसे के मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी महाराष्ट्र सरकार वहन करेगी। बता दें कि यह हादसा भिवंडी के कैलासनगर (वालपाड़ा) स्थित वर्धमान कंपाउंड में दोपहर को हुआ था।
बता दें कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर 3 से 4 परिवार रहते थे। और निचली मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इमारत गिरने के बाद मलबे में करीब 22 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी, अब तक 12 लोगों को सुरक्षित बचाया लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications