'महाराष्ट्र में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार', सीएम एकनाथ शिंदे ने दिए साफ संकेत

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

महाराष्ट्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे ने पुलिस अधिकारियों को राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की जानकारी दी।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार के बागी होकर शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार होना जरूरी हो गया है। इसके साथ ही जब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा।

maharashtra cabinet

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बीजेपी एक बार फिर सबको चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि एनसीपी के बागी अजित पवार और उनके समर्थक विधायकों को मंत्री पद देकर सभी को चौंका दिया। इसी तरह से बीजेपी फिर ऐसा कुछ बड़ा दांव खेल सकती है।

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर दिल्ली से बीजेपी का आलाकमान करेगा। बताया जा रहा है कि अजित पवार खुद वित्त मंत्रालय हासिल करना चाहते हैं, हालांकि उनकी इस मांग पर एकनाथ गुट की शिवसेना के विधायकों को आपत्ति है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में 17 जुलाई से विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होने वाली है। सत्तारूढ़ दलों के लिए मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार एक बड़ी समस्या है। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि अभी एनसीपी में ही ये तय नहीं हो पाया है कि एनसीपी के 53 विधायकों में से कौन शरद पवार के साथ हैं और कौन अजित पवार गुट में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+