मुंबई कोस्‍टल रोड का सीएम शिंदे और फडणवीस ने किया उद्घाटन, जानें रूट और खासियत

Coastal Road Mumbai Project: मुंबई में रहने वालों को अब हर दिन होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्‍या से छुटकारा मिल रहा है। महाराष्‍ट्र की शिंदे सरकार ने सोमवार को मुंबईकर्स को पहली कोस्‍टल रोड की सौगात दी है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में कोस्‍टल रोड के पहले चरण का सोमवार को उद्धघाटन किया है। आइए जानते हैं आखिर मुंबई की कोस्‍टल रोड की खासियत क्‍या है?

mumabi costan road

मुंबई के लोगों को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए बनाए गई मुंबई कोस्टल रोड फेज 1 जिसका नाम महाराष्‍ट्र सरकार ने छत्रपति संभाजी महाराज रखा है उससे वर्ली से मरीन ड्राइव का सफर महज 10 मिनट में तय हो जाएगा। अभी तक वर्ली से मरीन तक का सफर तय करने में 10 मिनट का समय लगता था।

मुख्‍यमंत्री सिंदे और उपमुख्‍यमंत्री फडणवीस के द्वारा जिस कोस्‍टल रोड का उद्घाटन किया गया है, वो देश की पहली सड़क है जो समु्द्र के अंदर बनाई गई है। इस कोल्‍स्‍टल रोड का 10.58 किमी लंबे कोस्टल रोड का एक हिस्सा समुद्र के अंदर निर्मि‍त किया गया है।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री शिंदे ने बताया कि इस कोस्‍टल रोड का पहला फेज बीएमसी ने तैयार किया है। उन्‍होंने बताया उद्घाटन के बाद वर्ली से साउथ की ओर जाने वाला हिस्सा शुरू हो जाएगा। जिसमें तीन इंटरचेंज एमर्सन गार्डन, हाजी अली और वर्ली शामिल है।

वाहन चालक वर्ली सीफेस, हाजी अली इंटरचेंज और अमर्सन प्वाइंट से कोस्टल रोड में एंट्री कर पाएंगे और मरीन लाइंस से बाहर निकल सकेंगे।

फ्री सफर जिस रोड का उद्घाटन सीएम शिंदे ने किया उस पर कोस्‍टल रोड पर सफल फ्री रहेगा। सीएम शिंदे ने बताया और पहले फेज में दो टलन हैं। जिनमें से आज एक ही टनल जो प्रियदर्शी पार्क टू पारसी जिमखाना को जाता है वो ही चालू किया गया है। उन्‍होंने बताया कोस्टल रोड सोमवार से शुक्रवार तक चालू रहेंगी।

उन्‍होंने बताया मरीन ड्राइव से वर्ली निर्मित किए जा रहे 10.58 किमी लंबे कोस्टल रोड काम 2024 तक पूरा हो जाएगा जिसके बाद उसे भी शुरू कर दिया जाएगा।

मुंबई में बनाई गई इस कोस्टल रोड वाहन चलाने की स्‍पीड 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निर्धारित की गई है। हालांकि कोस्टल रोड कुछ वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें ट्रेलर, मिक्सर, ट्रैक्टर, दो पहिया, तीन पहिया, साइकिल, दिव्यांग वाहन समेत अन्‍य वाहन शामिल है।

मुंबई कोस्‍टल रोड के दूसरे फेज का काम अभी चल रहा है। मुंबई छत्रपति शाहू जी महाराज कोस्टल रोड की कुल लंबाई 29.2 किलोमीटर है कोस्‍टल रोड बनाने संबंधी इस प्रोजेक्‍ट पर 13,898 करोड़ रुपए महाराष्‍ट्र सरकार कर रही है। पहले फेज के तह अब तक 9,383 करोड़ का काम किया गया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+