Navi Mumbai: केमिकल प्लांट में धमाका, 2 की मौत, 5 गंभीर
Chemical Plant Explosion in navi mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई एरिया में बड़ा हादसा हो गया। यहां के उरन में केमिकल प्लांट में ब्लास्ट होने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना महाराष्ट्र पावर जेनरेशन कंपनी के एनर्जी स्टेशन में हुआ, जिसकी जानकारी पुलिस ने दी है।
जानकारी के मुताबिक मुंबई से 48 किमी दूर उरन में गैस टर्बाइन ऊर्जा स्टेशन के ब्वायलर के पंप में यह धमाका हुआ था, बताया जा रहा है कि शाम चार बजे उसमें आग लग गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने बताया कि जूनियर इंजीनियर सहित 4 लोग गंभीर रूप से आग की चपेट में आकर झुलस गए है, जिनको फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं इस हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं लग सका है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के अलावा दमकल की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। फायर टेंडर आग और गैस दोनों पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications