चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग देखकर जापान के टोक्यो से बोले महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र -अनोखा पल!
चंद्रयान-3 के चांद की सतह चूमते ही भारत ने नया कीर्तिमान रच डाला है। चंद्रमा के साउथ पोल पर अपने यान की सफल लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया चुका है। इसरो के वैज्ञानिकों की इस कामयाबी पर विदेश में भी जश्न मन रहा है।

भारत को गौरान्वित करने वाले इस क्षण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर से वचुर्अल माध्यम देखा और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फणडवीस जो कि जापान यात्रा पर गए हुए हैं उन्होंने टोक्यो में बैठकर चांद पर चंद्रयान की लैंडिंग को देखा और बधाई भेजी है।
देवेन्द्र फणडवीस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पीएम मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा- अनोखा पल! जापान में मैंने भारतीय दूतावास में अपने भारतीय भाई बहनों के साथ चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग देखने देखा। भारत के वैज्ञानिकों की सफलता के लिए मैं पीएम मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।
बता दें 20 से 25 अगस्त तक महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस जापान की विदेश यात्रा पर हैं यहां उनकी जापान के निवेशकों से मिलना था। इसके अलावा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मिलने की संभावना है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका से बधाई देते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा "जीवन धन्य हो गया है. ये क्षण जीत के पथ पर चलने का है....आज हर घर में उत्सव शुरू हो गया है मैं चंद्रयान-3 की टीम और देश के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। इसके साथ पीएम मोदी ने कहा चंदा मामा दूर के नहीं अब चंदा मामा टूर के।"
LIVE | Unique moment !
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 23, 2023
I’ve joined our Indian sisters & brothers in Tokyo to witness the historic landing of Chandrayaan - 3 at the Indian Embassy in Japan!@isro @narendramodi @JapaninIndia @Tokyo_gov#Chandrayaan_3 #ISRO #India https://t.co/zMAQvZOHqd












Click it and Unblock the Notifications