Festival special trains: सेंट्रल रेलवे महाराष्ट्र से चला रहा दिवाली और छठ के लिए 944 त्यौहार स्पेशल ट्रेनें
Indian Railway Chhath, Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, सेट्रल रेलवे ने कुल 944 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। ये ट्रेनें आगामी पूजा, दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान प्रमुख मार्गों पर संचालित होंगी।
इन सेवाओं का उद्देश्य सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच महाराष्ट्र को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों से जोड़ना है।

- पुणे और हजरत निजामुद्दीन के बीच 56 विशेष ट्रेन सविंस चलेंगी। इनमें साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल होंगी, जो लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर और मथुरा जैसे स्टेशनों पर रुकेंगी।
- कोल्हापुर और मुंबई CSMT के बीच 20 साप्ताहिक विशेष ट्रेनें प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को चलेंगी, जो मिराज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे और लोनावला के रास्ते गुजरेंगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से मुंबई-तिरुवनंतपुरम के बीच 20 साप्ताहिक विशेष ट्रेनें भी होंगी। ये कोंकण मार्ग से होकर रत्नागिरी, मडगाँव, मैंगलोर, एर्नाकुलम और कोल्लम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को कवर करेंगी।
- पुणे को राजस्थान में सांगानेर से जोड़ने के लिए 20 साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जिनके ठहराव वडोदरा, रतलाम, कोटा और सवाई माधोपुर में होंगे।
छोटी दूरी की त्योहार विशेष ट्रेनें
- छोटी दूरी की त्योहार विशेष ट्रेनों में लातूर-हड़पसर के बीच 74 ट्रेन सर्विस शामिल हैं, जो सप्ताह में चार दिन कुर्दुवाड़ी के रास्ते चलेंगी।
- दौंड और कलाबुरगी के बीच 136 दैनिक और Bi-weekly अनारक्षित ट्रेनें होंगी। LTT और लातूर के बीच 20 साप्ताहिक ट्रेनें दौंड और कुर्दुवाड़ी के माध्यम से संचालित की जाएंगी।
लंबी दूरी के मार्गों पर भी विशेष ट्रेनें
- हाई डिमांड वाले लंबी दूरी के मार्गों पर भी विशेष ट्रेनें होंगी। CSMT से गोरखपुर के बीच 132 दैनिक विशेष ट्रेनें झाँसी, कानपुर और लखनऊ के रास्ते चलेंगी।
- पुणे से गोरखपुर के लिए 130 डेली ट्रेन सर्विस भोपाल और झांसी के माध्यम से उपलब्ध होंगी। LTT से दानापुर के बीच 134 दैनिक सेवाएँ जबलपुर और प्रयागराज के रास्ते संचालित होंगी।
- पुणे और दानापुर के बीच 134 दैनिक ट्रेनें सतना और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए चलेंगी। नागपुर और समस्तीपुर के बीच 20 साप्ताहिक सेवाएँ गोरखपुर और मुजफ्फरपुर के रास्ते उपलब्ध होंगी।
- अन्य साप्ताहिक विशेष ट्रेनों में LTT-नागपुर (20 सेवाएँ), नागपुर-पुणे (20 सेवाएँ), और LTT-सावंतवाडी रोड (8 सेवाएँ) शामिल हैं।
8 सितंबर से शुरू हो चुकी है बुकिंग
इन विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग 8 सितंबर, 2025 से शुरू होगी। इस तारीख को 01491, 01418, 01417, 01463, 01433, 01179, 01429, 01430, 01079, 01415, 01209, 01210 और 01207 नंबर की ट्रेनों के लिए बुकिंग खुलेगी। 9 सितंबर, 2025 से 01483, 01143, 02139, 02140, 01449, 01007 और 01008 नंबर की ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू होगी।
यात्री पीआर काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरक्षण करा सकते हैं। ट्रेनों के ठहरावों और समय की जानकारी NTES ऐप या enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications