NCP नेता पर विंड पॉवर कंपनी से 2 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप, FIR दर्ज
महाराष्ट्र के बीड जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता और दो अन्य के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने गुरुवार को एक विंड इनर्जी कंपनी से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की मांग की। इस मामले में दो आरोपी केज तहसील में एक ग्राम सरपंच की हत्या के मामले में भी वांछित हैं।
सोमवार को मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों में से विष्णु चाटे और सुदर्शन घुले की पहचान की। बुधवार को, केज पुलिस स्टेशन में अवादा एनर्जी से कथित तौर पर पैसे मांगने के लिए वाल्मीक कराड, चाटे और घुले के खिलाफ एक और प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई।

कराड महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अधीन एक स्थानीय राकांपा नेता है। अवादा एनर्जी के प्रोजेक्ट ऑफिसर सुनील शिंदे ने दावा किया कि चाटे ने पिछले महीने कराड की ओर से उन्हें फोन करके कंपनी से संचालन बंद करने को कहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
शिकायत में आगे कहा गया है कि घुले उसी दोपहर शिंदे के कार्यालय गए और धमकियां दीं। कुछ दिन पहले, कराड ने कथित तौर पर शिवाजी थोपटे को, जो इसी प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, परली बुलाया और कंपनी के क्षेत्र में अपना संचालन जारी रखने के लिए 2 करोड़ रुपये की मांग की।
केज पुलिस ने कराड, घुले और चाटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 के तहत जबरन वसूली और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल इन आरोपों के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications