Watch Video: पटरी के किनारे पर हाथ धो रहा था लड़का, ट्रेन आई और 6 फीट दूर 'पटककर मारा'

Mumbai: मृतक की पहचान मयंक अनिल शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर 3 पर लंच करने के बाद हाथ धोते वक्त हादसा हुआ है। मौके पर ही लड़के की मौत हो गई थी।

Mumbai: मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर एक 17 साल के लड़के के लिए तेज रफ्तार लोकल ट्रेन यमराज बनकर बाई। रेलवे ट्रैक पर हाथ धो रहे लड़के के सिर पर ट्रेन का इंजन टकराया। हादसे में खिलौने की तरह उछल कर लड़का दूर जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दर्दनाक मौत का यह मंजर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।

मामला 17 जून का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर दो लड़के टिफिन से भोजन करके उठे। तभी रेलवे ट्रैक पर हाथ धोने लगी। उसी वक्त तेज रफ्तार लोकल ट्रेन गुजरी और एक लड़के को उछालते हुए निकल गई।

Malad railway station

हादसे में मरने वाले लड़के की पहचान मयंक अनिल शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे लड़के के भी चोट आई। जिसका इलाज चल रहा है।

मौत का दर्दनाक वीडियो दिल दहलाने वाला

वहीं, रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद मौत का यह मंजर दिल दहलाने वाला था। तेज रफ्तार लोकल ट्रेन की टक्कर से लड़का खिलौने की तरह उछल कर दूर जाकर गिरा। स्टेशन पर मौजूद लोग कुछ समझ भी नहीं सके। तब तक लड़के की मौत हो चुकी थी। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे हर बार चेतावनी देती है कि ट्रेन की पटरी से लोग सटकर न खड़े हों। उचित दूरी बनाएं रखें। लेकिन, उसके बावजूद लोग चेतावनी को अनदेखा करते हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+