बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश- बदलापुर केस के आरोपी अक्षय शिंदे के दफनाने के लिए खोजे एकांत जगह, पिता ने की थी अपील
Badlapur encounter cंase: बदलापुर के स्कूल में दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने वाले कथित आरोपी अक्षय शिंदे के शव को दफनाने के लिए अब पुलिस एकांत जगह की तलाश करेगी। अक्षय शिंदे जिसकी पुलिस एकाउंटर में मौत हुई थी उसका शव दफनाने लिए जगह तलाशने का आदेश बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिया है।
दरअसल, अक्षय शिंदे के पिता ने अपने बेटे का शव दफनाने के लिए जगह की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था क्योंकि उसे किसी भी कबिस्तान में शव दफनाने की जगह नहीं मिल रही थी। पिता की अपील पर हाई कोर्ट न्यायाधीश रेवती मोहिते डेरे और एम.एम. सथाये ने सुनवाई और जोर देकर कहा कि एक पुलिस द्वारा जगह तय होने पर शिंदे के परिवार को दफ़नाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सूचित किया जाए।

पिता ने कोर्ट में लगाई थी गुहार
हाई कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के इस तर्क को खारिज कर दिया कि शिंदे के समुदाय में दफ़नाने का रिवाज नहीं है और यह फैसला माता-पिता का है। शिंदे के पिता ने जल्द से जल्द दफ़नाने के लिए एक जगह की गुहार लगाई क्योंकि उन्हें जगह ढूंढ़ने में परेशानी हो रही थी। सार्वजनिक अभियोजक हितेन वेनेगांवकर ने कहा कि स्थानीय कब्रिस्तान शिंदे के दफ़नाने का विरोध कर रहे हैं।
गुप्त जगह पर पुलिस सुरक्षा में ले जाया जाएगा शव
वेनेगांवकर ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि पुलिस एकांत जगह खोज लेगी और दफ़नाने के दौरान कोई गड़बड़ न हो, इसका ध्यान रखेगी। परिवार को पुलिस कर्मियों के साथ गुप्त रूप से जगह पर ले जाया जाएगा। कोर्ट ने इस योजना को स्वीकार कर लिया और आगे की चर्चा के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की।
शव दफनाने की परंपरा नहीं दलील को कोर्ट ने किया खारिज
वेनेगांवकर ने यह भी बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि शिंदे के समुदाय में दफ़नाने का कोई रिवाज नहीं है। हालांकि, पीठ ने स्पष्ट किया कि सामुदायिक परंपराओं को माता-पिता की इच्छाओं से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए। परिवार के वकील अमित कटारनवारे ने बताया कि उन्होंने एक जगह तय कर ली है और अंबरनाथ नगर परिषद से अनुमति मांगी है, जिसमें देरी हो रही है।
परिवार को मिल रही धमकियां
कटारनवारे ने आरोप लगाया कि परिवार को धमकियां मिल रही हैं, जिस पर कोर्ट ने पुलिस शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। वेनेगांवकर ने पुष्टि की कि कानून और व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस निगरानी रख रही है।
क्या है बदलापुर यौन उत्पीड़न का पूरा मामला?
24 वर्षीय शिंदे को पिछले महीने ठाणे जिले के बदलापुर में दो नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को मुंब्रा बाईपास के पास उसे तलोज़ा जेल से ट्रांसफर करते समय कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनने के बाद उसे मार दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
शिंदे के पिता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की जिसमें उन्होंने एक फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। न्यायाधीश डेरे की पीठ ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि इसे रोका जा सकता था।
परिवार ने दावा किया कि शिंदे ने पहले ही अपनी इच्छा व्यक्त कर दी थी कि उसे दफ़नाया जाए न कि अंतिम संस्कार किया जाए। दफ़नाने की व्यवस्था को अंतिम रूप देने तक शिंदे का शरीर ठाणे के कलवा इलाके में स्थित मुर्दाघर में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications