बुल्ली बाई 'मास्टरमाइंड' श्वेता सिंह के लिए जावेद अख्तर ने मांगी माफी, बोले- उसे बच्चे की तरह समझाएं

मुंबई, 06 जनवरी। 'बुल्ली बाई' ऐप को लेकर मचे हंगामे के बीच मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे प्रकरण की मास्टरमाइंड बताई जा रही उत्तराखंड से गिरफ्तार 18 वर्षीय श्वेता सिंह को लेकर अब बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने आरोपी श्वेता के प्रति सहानुभूति जताते हुए उसे माफ करने की मांग की है। ऐसा इसलिए क्योंकि कथित तौर पर श्वेता एक अनाथ लड़की है उसने अपने पिता को कोविड के चलते और मां को कैंसर की बीमारी की वजह से खो दिया।

bollywood lyricist Javed Akhtar apologizes for Bulli Bai Accuse Shweta Singh

'बुल्ली बाई' विवाद पर बुधवार को जावेद अख्तर ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने एक ट्वीट में श्वेता के प्रति सोशल मीडिया यूजर्स से सहानुभूति रखने और उसकी गलती के लिए माफ करने की वकालत की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर "बुल्ली बाई" की मास्टरमाइंड वास्तव में एक 18 साल की लड़की है, जिसने हाल ही में अपने माता-पिता को कैंसर और कोरोना से खो दिया है। तो मुझे लगता है कि महिलाएं या उनमें से कुछ (जिन्होंने बुल्ली बाई के खिलाफ केस दर्ज कराया) को उससे मिलना चाहिए और उसे एक बच्चे की तरह समझाना चाहिए कि उसने जो किया गलत किया। उसके प्रति दया का भाव रखें और उसे माफ कर दें।

Recommended Video

    Bulli Bai Case: Mastermind Shweta Singh के प्रति Javed Akhtar ने दिखाई सहानुभूति | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: 'बुल्ली बाई' मामले में बड़ा अपडेट, मास्टरमाइंड निकली उत्तराखंड की महिला! मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ

    बता दें कि बुल्ली बाई ऐप मामले में श्वेता के अलावा 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार झा को भी गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की एक टीम द्वारा 'बुल्ली बाई' विवाद के सिलसिले में छापेमारी में विशाल को पकड़ा गया था। इसी मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी बुधवार को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। विवाद उस समय शुरू हुआ जह सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट से चोरी की गईं और एक ऐप पर अपलोड की गईं। बुल्ली बाई नाम के इस ऐप पर उन महिलाओं के लिए कथित रूप से बोली लगाई गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+