महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोग डूबे, तीन के शव बरामद
अमरावती, 14 सितंबर: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। यहां वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोग डूब गए। हादसे के बाद तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि आठ शवों की तलाश जारी है। हादसे का शिकार हुए लोग एक ही परिवार के बताए गए हैं।

हादसा मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे हुआ। डूबने वाले लोग वर्धा नदी को नाव से पार कर रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। नदी के पास में मौजूद लोगों ने तुरंत की बचाव का काम शुरू किया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी तक तीन शवों को बरामद किया गया है, इसमें एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक आठ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज जारी है।
Recommended Video
फिलहाल नाव डूबने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार को भी दुर्घटना की एक वजह माना जा रहा है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि बारिश के चलते नदी में पानी ज्यादा था, इसलिए नाव नदी की बीच धारा में पलट गई।
असम में हुआ था नाव डूबने से बड़ा हादसा
बीते हफ्ते बुधवारको असम के जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में दो यात्री नौकाएं आपस में टकरा गईं थीं। आईडब्ल्यूटी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि नाव पर 120 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन उनमें से कई को विभाग के स्वामित्व वाली 'त्रिपकाई' नौका की मदद से बचा लिया गया। जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन ने को बताया कि अब तक 41 लोगों को बचा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications