BMC Garbage Tax: मुंबई के लोगों को देना होगा ये नया टैक्स, जानें सभी डिटेल
BMC Garbage Tax: मुंबईकर्स पर जल्द ही एक नए टैक्स का बोझ बढ़ने वाला है। ये नया टैक्स 'user fee' है, जिसे साधारण भाषा में 'कचरा कर' कह सकते हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुंबई में कचरा प्रबंधन प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ये बड़ी पहल करने जा रहा है। जिसके तहत 'user fee' लागू किया जाएगा।
यह शुल्क मुंबई शहर के कचरे को इकट्ठा करने और परिवहन करने की सेवाओं के लिए लगाया जाने वाला शुल्क है। शहर के कचरा प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 687 करोड़ रुपये लगाने की योजना बनाई है।

BMC Garbage Tax कब से होगा लागू?
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कचरा संग्रह और प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना शामिल है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया " यूजर्स टैक्स लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है, और अब हम तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। हम इसे कुछ ही दिनों में लागू करने की उम्मीद करते हैं, बशर्ते कि कोई आपत्ति न हो।"
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों में किया जा रहा सुधार
इसके लिए मुंबई के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपनियमों में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि मुंबई में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपनियमों की अवधारणा 1988 से भी पुरानी है लेकिन 20 से अधिक वर्षों में कोई महत्वपूर्ण संशोधन नहीं हुआ है। अपडेट किए गए उपनियम प्लास्टिक, बायोमेडिकल, इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट और अन्य सहित विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों के प्रबंधन के लिए अधिक मार्डन तकनीति अपनाई जाएगी।
मुंबईकर्स को कितना देना पड़ेगी फीस?
यूजर्स फीस आवासीय और प्रतिष्ठानों, संस्थानों के आकार और प्रकार के आधार पर भिन्न होगी!
आवासीय ईकाई
प्रस्तावित नियमों के अनुसार बीएमसी आवासीय यूनिट यानी घरों से 50 वर्ग मीटर तक की इकाइयों के लिए 100 रुपये, 300 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रों के लिए 500 रुपये और 300 वर्ग मीटर से अधिक के लिए 1,000 रुपये मासिक शुल्क लेगी।
वाणिज्यिक प्रतिष्ठान
वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, क्लीनिकों, कुटीर उद्योगों और इवेंट हॉलों पर अलग-अलग शुल्क लगेंगे, जो न्यूनतम 500 रुपये से शुरू होंगे। 500 से 1,000 वर्ग मीटर के भीतर स्थित अस्पताल, क्लीनिक और उद्योग अधिक शुल्क लिया जाएगा संभवतः 500 रुपये तक। बड़े प्रतिष्ठानों के लिए 1,724 रुपये, मध्यम आकार के प्रतिष्ठानों से 1,584 रुपये और छोटी संस्थाओं के लिए 1,335 रुपये हो सकता है।
क्या कोई शहर पहले से ले रहा ये फीस?
अधिकारी ने बताया "केंद्रीय अधिनियम के अनुसार, कुछ शहर पहले से ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शुल्क लेते हैं। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शहर का प्रति व्यक्ति व्यय 3,141 रुपये है, जो पुणे (1,724 रुपये), कोलकाता (1,584 रुपये) और बेंगलुरु (1,335 रुपये) जैसे अन्य शहरों की तुलना में काफी अधिक है।
मुंबई में हर दिन 7,500 टन कचरा उत्पन्न होता
बता दें हर दिन मुंबई में लगभग 7,500 टन कचरा उत्पन्न होता है। इन शुल्कों के लागू होने से मुंबई के निवासियों और व्यवसायों के बीच बेहतर कचरा पृथक्करण और पुनर्चक्रण प्रथाओं को प्रोत्साहित करने की भी उम्मीद है। इन शुल्कों के क्रियान्वयन की तैयारी में, बीएमसी ने अनुपालन की निगरानी करने और 30 दिनों के भीतर उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए प्रत्येक वार्ड में एक समर्पित टास्क फोर्स की स्थापना की है।
BMC अधिकारी ने क्या कहा?
बीएमसी अधिकारी ने कहा, "ये शुल्क कचरा प्रबंधन को सुधारने की हमारी समग्र रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक हैं और ये कूड़ा-कचरा फैलाने, थूकने और अनधिकृत रूप से कचरे को फेंकने जैसी प्रथाओं के खिलाफ़ निवारक के रूप में कार्य करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications