BMC Budget 2022: बीएमसी ने 45,949 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, जानें क्या है खास
मुंबई, 3 फरवरी। केंद्र सरकार के आम बजट के दो दिन बाद गुरुवार को बृहद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को वर्ष 2022-23 के लिए अपना बजट पेश किया। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने 45,949 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो 2021-22 के 39,038 करोड़ रुपये के बजट से लगभग 17 प्रतिशत अधिक है।

- इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, ड्रेनेज सिस्टम और जलापूर्ति से जुड़े प्रोजेक्ट पर खर्च करने के लिए कुल 22,647 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं पूंजीगत व्यय कुल बजट का 49 प्रतिशत है, राजस्व व्यय कुल आवंटन का लगभग 51 प्रतिशत है।
- मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए 3,200 करोड़ रुपये और गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 1,300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सार्वजनिक परिवहन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेस्ट की सहायता के लिए 800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- नगर निकाय ने निजी और सरकारी कंपनियों को बीएमसी के सार्वजनिक पार्किंग स्थानों में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन (पीईवीसीएस) स्थापित करने की अनुमति दी है। बीएमसी ने कहा ऐसे 12 स्थानों पर पीईवीसीएस स्थापित करने के लिए आशय पत्र जारी किए गए हैं।
- बीएमसी आयुक्त ने यह भी घोषणा की कि वृद्ध, गंभीर बीमारी से ग्रसित और युवा आबादी के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए नगर निकाय शिव योग केंद्र स्थापित करेगा। पब्लिक, स्कूल और मैरिज हॉल में ऐसे सेंटर बनेंगे।
- इसके अलावा, प्लानेट के गर्म होने की चुनौती से निपटने के लिए एक जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ बनाने के लिए भी 1 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
बीएमसी का शिक्षा बजट
- बीएमसी ने वित्तीय वर्ष के लिए 3,370.24 करोड़ रुपये के शिक्षा व्यय का प्रस्ताव रखा। व्यय पिछले साल के 2,945.78 करोड़ रुपये के शिक्षा बजट से अधिक है।
- बीएमसी ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में सभी नगरपालिका स्कूलों में छात्रों की संख्या में 26,449 का उछाल दर्ज किया गया।
- बीएमसी ने कहा कि 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। यह 4 जनवरी को शुरू हुआ और कल यानी 4 फरवरी को विंडो बंद हो जाएगी। सभी नर्सरी कक्षाओं की सीटें और केजी से 8वीं कक्षा के लिए खाली सीटों को भी भरा जाएगा।
- सीटों का आवंटन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा।
- बजट में वर्चुअल ट्रेनिंग सेंटर को अपग्रेड करने का प्रावधान किया गया है। इस उद्देश्य के लिए प्राथमिक कक्षाओं के लिए 26.25 करोड़ रुपये और माध्यमिक कक्षाओं के लिए 11.77 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- बीएमसी ने 50 और प्राथमिक स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ई-लाइब्रेरी शुरू करने की प्लानिंग की है और इसके लिए बजट में 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
- नगर निकाय ने इस साल 27 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से 1,300 और कक्षाओं को डिजिटाइज़ करने की योजना बनाई है।
- पूंजीगत व्यय के लिए 2022-23 के लिए बीएमसी बजट में 500 करोड़ रुपये का परिव्यय किया गया है।
- बीएमसी ने इस साल 25 खगोलीय प्रयोगशालाएं शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा है।
- स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए स्कूलों में 'कैरियर टेन लैब' शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है।
- बीएमसी स्कूल ब्लॉकों की मरम्मत, पुनर्निर्माण के लिए 419 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- स्कूल के एकेडेमिक इयर के दौरान ड्रेस, नोटबुक, स्कूल बैग, पानी की बोतलें और टिफिन बॉक्स आदि सहित मुफ्त शैक्षिक सामग्री भी सौंपेंगे।












Click it and Unblock the Notifications