Maharashtra Chunav: भाजपा ने पिता को बनाया उम्मीदवार, नाराज बेटे ने पार्टी छोड़ थामा शरद की NCP (SP) का हाथ
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा 99 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते ही पार्टी में बगावत शुरू हो चुकी है। नवी मुंबई से भाजपा के जिला प्रभारी और दो बार के विधायक रह चुके संदीप नाइक ने मंगलवार को भाजपा छोड़ शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ज्वॉइन कर ली है। नाइक के पार्टी छोड़ने से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।
बता दें दो दिन पहले रविवार को भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी लेकिन उसमें संदीप नाइक नाम नहीं था।

संदीप नाइक की भाजपा ने नहीं मांगी ये मांग
संदीप नाइक महाराष्ट्र की बेलापुर विधानसभा सीट से लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावत कर पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
भाजपा ने संदीप नाइक के पिता को बनाया उम्मीदवार
वहीं संदीप नाइक के पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नाइक को ऐरोली विधानसभा सभा सीट से भाजपा ने टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। बेटे संदीप के भाजपा छोड़ने पर पिता गणेश नाइक ने कहा संदीप नाइक अपने निर्णय खुद लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं, मैं उनको रोकने की कोशिश नहीं करूंगा।
संदीप नाइक को शरद पवार की पार्टी कहां से लड़वाएंगी चुनाव?
बता दें मंगलवार को वाशी में शरद पवार की एनसीपी (एसपी) की सदस्यता संदीप नाइक को पार्टी प्रमुख जयंत पाटिल ने दिलवाई। माना जा रहा है कि संदीप नाइक को शदर पवार की पार्टी बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारेगी।
भाजपा ने इस सीट पर किसे बनाया है उम्मीदवार?
बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भापजा ने जो 99 उम्मीदवारों की सूची जारी की है उनमें भाजपा ने बेलापुर निर्वाचन सीट से वहां के मौजूदा विधायक मंदा म्हात्रे को उममीदवार बनाया है।
शरर पवार की एनसीपी छोड़ भाजपा में 2019 में हुए थे शामिल
बता दें भाजपा छोड़ शरद पवार की एनसीपी ज्वॉइन करने वाले पूर्व मंत्री के बेटे संदीप नाइक ने 2009 और 2014 में शरद पवार की अविभाजित एनसीपी के उम्मीदवार के तौर पर ऐरोली विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और उन्होंने पहले ही ऐलान किया था कि वो बेलापुर से चुनाव लड़ेगे। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में संदीप नाइक एनीसीपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे लेकिन अब 2024 के चुनाव में टिकट ना मिलने पर नाराज होकर अपनी पुरानी शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications