महाराष्ट्र: लोहे की रॉड से भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

पुणे। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है । यह घटना शुक्रवार की दोपहर की है जब भाजपा के कार्यकर्ता पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

bjp worder attacked by a stanger in yavatmal maharashta

आर्णी स्थित भाजपा कार्यकर्ता निलेश मस्के पर शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे के करीब लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल नाजुक है। निलेश यहां केलापुर-आर्णी के भाजपा विधायक प्रा. राजू तोडसाम के करीबी कार्यकर्ता हैं। हमला करने वाले का नाम संजय देठे बताया जा रहा है जोकि म्हसोला का निवासी है।

निलेश पर हमला करने के लिए संजय देठे बुलेट पर सवार होकर आया था। हमला करने के बाद आरोपी बुलेट घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने के लिए जांच में जुट गई।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: बेटे की चाह में मां-बाप बने कातिल, बेटी को जहर देकर मारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+