महाराष्ट्र: बेटे की चाह में मां-बाप बने कातिल, बेटी को जहर देकर मारा

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लड़के की चाह में माता पिता ने दो महीने की बेटी को जहर देकर मारने की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। डॉक्टरों ने इस मामले का खुलासा किया है। कोल्हापुर के शाहूवाडी स्थित दंपति अपने बच्चों के साथ रहते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कोर्ट ने 15 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश सुनाया है।

mother father wanted baby son so they killed their daughter in kolhapur

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार प्रकाश पाडवे व जयश्री पाडवे इन दंपति को पहली बेटी हुई थी। उसके बाद उन्हें दूसरी भी लड़की हुई। पहली लड़की होने के बाद उन्हें दूसरा बच्चा लड़के के रूप में चाहिए था। लेकिन दूसरी बेटी होने पर दोनों ने बेटी को जान से मार देने वाली घिनौनी हरकत की। जयश्री प्रकाश पाडवे और प्रकाश बंडू पाडवे दंपति का नाम है।

जयश्री घर काम करती है और प्रकाश यह कोल्हापुर स्थित बार में काम करता है। दोनों ने मिलकर अपनी दो महीने की बच्ची के खाने में थाइमेट नामक जहरीला पदार्थ मिला दिया था। बच्ची की तबीयत खराब होने का नाटक कर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने ले गए थे। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। डॉक्टरों द्वारा बच्ची की लाश का पोस्टमॉर्टम किया गया तो पोस्टमॉर्टम करने के लिए बच्ची की मां ने काफी विरोध किया था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी सारी सच्चाई बाहर आ गई। डॉक्टरों ने खुद पुलिस को संपर्क कर इस घटना की जानकारी दी। कोल्हापुर स्थित फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में थाइमेट नामक जहरीला पदार्थ की वजह से लड़की की मौत होने की खुलासा हुआ था। पुलिस की कड़ी पूछताछ पर दंपति ने अपना अपराध कबूल किया।

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों? पुणे में सरेराह फिर लगी गाड़ियों में आग, पांच बाइकें एक साथ जलकर हुईं खाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+