महाराष्ट्र: 'पहले घर-घर मोदी अब मन-मन में मोदी', 3 राज्यों में बीजेपी की जीत पर बोले एकनाथ शिंदे
Eknath Shinde on BJP Victory 3 States: 5 में से 4 विधानसभाओं के चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। 4 में से 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी कई सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीजेपी की जीत पर बड़ा बयान दिया है।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि पहले घर-घर मोदी कहते थे अब मन-मन में मोदी हैं। बीजेपी तीन राज्यों में सरकार बना रही है। तीनों राज्यों में मोदी जी की करिश्मा दिखाई दे रही है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत ने रंग लाई है।

राहुल गांधी ने लोगों से किए झूठे वादे
महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि इसी का नतीजा है कि बीजेपी तीन राज्यों में सरकार बना रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झूठे वादे किए। जिसे लोगों ने नकार दिया है। लोगों ने उन्हें उनका जवाब दे दिया है। राहुल गांधी ने राजस्थान में कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन 5 साल हो गए उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है।
'मोदी जी की करिश्मा कम नहीं बल्कि काफी तेजी से बढ़ रही'
एकनाथ शिंदे ने कहा कि मोदी जी की करिश्मा कम नहीं बल्कि काफी तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं, किसानों, विकास समेत मुद्दों पर लोगों ने मोदी जी का साथ दिया है। बीजेपी झूठे प्रचार नहीं करती है। जो कहती है वो करती है। लोगों को गुमरहा नहीं करती है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 54 सीटें मिली हैं। राजस्थान में बीजेपी ने 115 सीटों पर बाजी मारी है।
यह भी पढ़ें- assembly election 2023: क्या एमपी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत में महिला वोटरों ने निभाई बड़ी भूमिका?












Click it and Unblock the Notifications